Asia Cup 2025 : ओमान के खिलाफ क्यों नहीं उतरे बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव जानिए वजह

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 – एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज में शुक्रवार को भारत और ओमान के बीच खेले गए मुकाबले में एक हैरान कर देने वाला पल सामने आया।

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला तो किया, लेकिन खुद बैटिंग करने के लिए मैदान पर नहीं उतरे। टीम इंडिया ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की, यहां तक कि कुलदीप यादव और हर्षित राणा भी क्रीज पर आए, मगर कप्तान सूर्या पैड पहनकर डगआउट में ही बैठे रहे।

सूर्या के फैसले से फैंस हैरान

फैंस और एक्सपर्ट्स के बीच यह सवाल तेजी से उठा कि आखिर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी क्यों नहीं करने आए? रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर-4 मुकाबले से पहले कप्तान का इस तरह मैदान से दूर रहना चर्चा का विषय बन गया।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह भी कयास लगाया कि कहीं सूर्या चोटिल तो नहीं हैं। हालांकि ओमान की पारी के दौरान वह शुरुआत से ही फील्डिंग करते दिखे, जिससे इंजरी की आशंका खत्म हो गई।

सभी बल्लेबाजों को मौका देने की रणनीति

दरअसल, भारत ने लीग स्टेज के शुरुआती दो मैचों में लक्ष्य का पीछा किया था। ऐसे में टॉप ऑर्डर के अलावा बाकी बल्लेबाजों को ज्यादा मौका नहीं मिला।

ओमान के खिलाफ टॉस जीतने के बाद सूर्या ने पहले बल्लेबाजी चुनी और बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया। यही वजह हो सकती है कि कप्तान ने खुद को पीछे रखते हुए बाकी खिलाड़ियों को मौका दिया।

सूर्या का हालिया प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव ने यूएई के खिलाफ मुकाबले में दो गेंदों पर नाबाद 7 रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 37 गेंदों पर नाबाद 47 रन की पारी खेली थी।

ऐसे में उनका फॉर्म टीम इंडिया के लिए पॉजिटिव है और संभावना यही है कि सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ वह बड़े मैच में अपनी बल्लेबाजी से दम दिखाएंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...