IND vs PAK : हैंडशेक विवाद के बाद सुपर-4 मैच से पहले गांगुली का बड़ा बयान

Atul Kumar
Published On:
IND vs PAK

IND vs PAK – एशिया कप 2025 का सुपर-4 मुकाबला IND vs PAK एक बार फिर सुर्खियों में है। 14 सितंबर को हुए ग्रुप स्टेज मैच में हैंडशेक विवाद ने जमकर तूल पकड़ा था।

उस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। बाद में मैच खत्म होने पर भी भारतीय खिलाड़ी मैदान पर हैंडशेक के लिए नहीं आए और सूर्यकुमार-शिवम दुबे सीधे ड्रेसिंग रूम लौट गए।

सौरव गांगुली का बयान

इस विवाद पर अब पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने प्रतिक्रिया दी है। एनडीटीवी से बातचीत में गांगुली ने कहा:

“मैच तो शेड्यूल का हिस्सा था और खेलना ही था। हाथ मिलाने के बारे में—वह भारत के कप्तान हैं और यह उनका फैसला है। उन्होंने जो किया, वही उनका निर्णय है।”

गांगुली का यह बयान साफ करता है कि बोर्ड इस मामले में कप्तान के फैसले के साथ खड़ा है।

सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा था?

पाकिस्तान पर जीत के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में सूर्यकुमार यादव ने कहा था:

“हम यह जीत पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों और उनके परिवारों को समर्पित करते हैं। हमारे सशस्त्र बलों ने जो साहस दिखाया, वह हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।”

उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि भारतीय खिलाड़ियों का रवैया हाल की घटनाओं से भी जुड़ा हुआ था।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

भारतीय खिलाड़ियों द्वारा हैंडशेक ना करने से नाराज़ पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में भी नहीं आए थे। पाकिस्तान मीडिया और फैंस ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया, जबकि भारत में कप्तान के फैसले का समर्थन किया गया।

IND vs PAK सुपर-4 में क्या होगा?

अब सबकी निगाहें 21 सितंबर को होने वाले सुपर-4 मुकाबले पर हैं। क्या इस बार दोनों टीमें सामान्य तरीके से हाथ मिलाएंगी या फिर विवाद और गहराएगा—यह देखना दिलचस्प होगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...