Pakistan Team : लगातार सातवीं हार से पाकिस्तान शर्मसार – राशिद लतीफ ने बताई वजह

Atul Kumar
Published On:
Pakistan Team

Pakistan Team – Super 4 मैच के बाद पाकिस्तान टीम की हालत और खराब हो गई है। सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान को लगातार दूसरी हार मिली और भारत ने उन्हें 6 विकेट से मात दी।

यही नहीं, पाकिस्तान अब भारत के खिलाफ पिछले 7 मैच लगातार हार चुका है। इस शर्मनाक प्रदर्शन पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ भड़क उठे और टीम को जमकर लताड़ लगाई।

राशिद लतीफ की कड़ी आलोचना

राशिद लतीफ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा,
“ये मैच इंजॉय करने लायक नहीं था। पाकिस्तान इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था, लेकिन अचानक से स्थिति खराब हो गई। खिलाड़ियों ने बीच के ओवरों में आक्रामकता क्यों नहीं दिखाई, मुझे समझ नहीं आता। उन्होंने मानो हार मान ली।”

बीच के ओवरों में ढह गई पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी

मैच में पाकिस्तान ने 37 गेंदों तक एक भी चौका नहीं लगाया। लतीफ ने खासतौर पर साहिबजादा फरहान और हुसैन तलत की धीमी बल्लेबाज़ी पर निशाना साधा।

  • 17 गेंदों में दोनों ने सिर्फ 17 रन की साझेदारी की।
  • फरहान – 6 गेंदों पर 5 रन
  • तलत – 11 गेंदों पर 10 रन

लतीफ बोले, “उस वक्त पाकिस्तान कंट्रोल में था। आपको शॉट खेलने चाहिए थे, भले आउट हो जाते। लेकिन रन रोककर समय बर्बाद करना और फिर आउट हो जाना—इसका कोई मतलब नहीं।”

मोहम्मद नवाज पर भी सवाल

राशिद लतीफ ने मोहम्मद नवाज की बल्लेबाज़ी को भी बेकार बताया। उन्होंने कहा कि नवाज भी धीमी बल्लेबाज़ी करते रहे और रन रेट बढ़ाने की कोशिश तक नहीं की।

गेंदबाज़ी पर भी सवाल

पाकिस्तान का पहला विकेट 100 से ज्यादा रन बनने के बाद गिरा। तब तक भारत मैच पर पूरी तरह पकड़ बना चुका था। लतीफ ने कहा कि गेंदबाज़ी पर भी भरोसा करना मुश्किल है, क्योंकि शुरुआत से ही विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में वे नाकाम रहे।

पाकिस्तान की लगातार नाकामियों ने उनके पूर्व खिलाड़ियों को भी निराश कर दिया है। IND vs PAK Asia Cup 2025 सुपर-4 मुकाबले में राशिद लतीफ की तीखी प्रतिक्रिया दिखाती है कि टीम में मानसिक मजबूती और रणनीति दोनों की भारी कमी है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...