Yuvraj Singh : युवराज सिंह से ईडी की पूछताछ – कई क्रिकेटर और सितारे जांच के घेरे में

Atul Kumar
Published On:
Yuvraj Singh

Yuvraj Singh – भारत के पूर्व क्रिकेट स्टार युवराज सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार बल्ला या मैदान नहीं, बल्कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दफ्तर वजह बना।

मंगलवार, 23 सितंबर को युवराज सिंह दिल्ली में ईडी के सामने पेश हुए। मामला है मशहूर ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़ा, जिसके प्रचार-प्रसार में कई क्रिकेटर और सेलिब्रिटी शामिल रहे हैं।

युवराज सिंह से ईडी की पूछताछ

43 वर्षीय युवराज दोपहर करीब 12 बजे ईडी के दफ्तर पहुंचे। एजेंसी ने उनसे धन शोधन निरोधक अधिनियम (PMLA) के तहत कई सवाल पूछे और बयान दर्ज किए। सूत्रों के मुताबिक, ईडी युवराज से यह जानना चाहती थी कि उन्होंने ऐप से किस तरह का अनुबंध किया था और विज्ञापनों के बदले उन्हें कितनी राशि मिली।

अन्य क्रिकेटर और सेलिब्रिटी भी घेरे में

युवराज अकेले नहीं हैं। ईडी पहले ही कई बड़े नामों से पूछताछ कर चुकी है, जिनमें सुरेश रैना, शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा जैसे क्रिकेटर और बंगाली अभिनेत्री व पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती भी शामिल हैं। अभिनेता अंकुश हाजरा से भी सवाल-जवाब हो चुका है।


जानकारी के अनुसार, अभिनेता सोनू सूद को बुधवार को पेश होने के लिए समन किया गया है। वहीं, इस मामले में इन्फ्लुएंसर अन्वेशी जैन से भी पूछताछ हुई है।

क्यों हो रही है जांच?

1xBet समेत कई ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म पर करोड़ों रुपये की ठगी और टैक्स चोरी के आरोप हैं। ईडी का मानना है कि ये ऐप न केवल आम लोगों को लुभाकर ठगते हैं, बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों से भी भारी हेरफेर करते हैं।


जांच एजेंसी इन ऐप से जुड़े धन प्रवाह का पता लगाने की कोशिश कर रही है और सेलिब्रिटीज़ से यह जानना चाहती है कि उन्हें इस प्रमोशन से कितनी आर्थिक लाभ हुआ।

अब तक की जांच की स्थिति

करीब आधा दर्जन बड़ी हस्तियों से पूछताछ हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत या बड़ा खुलासा सामने नहीं आया है। एजेंसी का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है।
दिलचस्प बात यह है कि ऐसे कई ऐप भारत में पहले ही प्रतिबंधित हो चुके हैं। इसके बावजूद इनका प्रचार जारी रहा, जिससे सवाल और गहरे हो गए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...