H Pandya : एशिया कप सुपर-4 हार्दिक पांड्या रच सकते हैं T20I में नया रिकॉर्ड – बनेंगे पहले खिलाड़ी

Atul Kumar
Published On:
H Pandya

H Pandya – टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज यानी बुधवार, 24 सितंबर को एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेंगे, तो उनकी नजरें इतिहास रचने पर होंगी।

पांड्या इस समय T20I में 97 विकेट ले चुके हैं। अगर वह इस मैच में 3 विकेट झटक लेते हैं, तो वह 100 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। हाल ही में अर्शदीप सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

हार्दिक पांड्या का ऑलराउंड रिकॉर्ड

पांड्या अब तक T20I में 1820 रन बना चुके हैं। ऐसे में 100 विकेट का आंकड़ा छूते ही वह 1500+ रन और 100 विकेट पूरे करने वाले पहले पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर बन जाएंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले यह उपलब्धि सिर्फ दो स्पिन ऑलराउंडर्स—शाकिब अल हसन और मोहम्मद नबी—ने हासिल की है।

शाकिब और नबी का आंकड़ा

  • शाकिब अल हसन: 129 मैच, 2551 रन (औसत 23.19), 149 विकेट
  • मोहम्मद नबी: 139 मैच, 2357 रन, 102 विकेट

इन दोनों दिग्गजों ने स्पिन बॉलिंग से यह मुकाम पाया, लेकिन हार्दिक पांड्या इसे हासिल करने वाले दुनिया के पहले फास्ट-बॉलिंग ऑलराउंडर बन सकते हैं।

भारत की नजरें फाइनल टिकट पर

भारत आज बांग्लादेश को हराकर न सिर्फ हार्दिक का ऐतिहासिक रिकॉर्ड देखना चाहेगा, बल्कि टूर्नामेंट का फाइनल टिकट भी पक्का करना चाहेगा। इस जीत से भारत के 4 अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में बांग्लादेश और पाकिस्तान में से केवल एक टीम ही 4 अंक तक पहुंच सकती है।

भारत की जीत के साथ ही श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...