Asia Cup 2025 : भारत फाइनल में पहुंचा – लेकिन गावस्कर ने शिवम दुबे को तीसरे नंबर भेजने पर उठाए सवाल

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 – भारत ने एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश को 41 रन से हराकर फाइनल का टिकट तो पक्का कर लिया, लेकिन टीम की बैटिंग ऑर्डर में हुए बदलावों पर दिग्गज सुनील गावस्कर ने कड़ा एतराज जताया है। गावस्कर का कहना है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी क्रम में इतनी छेड़छाड़ करके टीम की लय बिगाड़ दी।

गावस्कर ने जताई नाराजगी

इंडिया टुडे से बातचीत में गावस्कर ने कहा कि थोड़े-बहुत बदलाव ठीक हैं, लेकिन इतना फेरबदल टीम की तालमेल को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने साफ कहा कि बैटिंग ऑर्डर को भी लय की जरूरत होती है और खिलाड़ियों की तय भूमिका में बड़ा बदलाव करना समझदारी नहीं थी।

शिवम दुबे को लेकर सवाल

गावस्कर ने खासतौर पर शिवम दुबे को तीसरे नंबर पर भेजने के फैसले पर आपत्ति जताई। उनके मुताबिक दुबे एक फिनिशर हैं और 5 या 6 नंबर पर टीम को मजबूती देते हैं। ऐसे खिलाड़ी को अचानक ऊपर भेजना टीम रणनीति के लिहाज से पेचीदा कदम साबित हो सकता है।

कप्तान सूर्या पर तीखी टिप्पणी

महान बल्लेबाज ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के शॉट सिलेक्शन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “पिछले मैच में रन नहीं बने थे, ऐसे में कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी दिखानी जरूरी थी। लेकिन सूर्या नंबर 4 पर आकर वही शॉट खेलकर आउट हो गए जो उनकी ताकत है। पर जब आप फॉर्म में संघर्ष कर रहे हों तो पिच समझने तक धैर्य रखना चाहिए।”

गावस्कर का मानना है कि सूर्या को पहले 25-30 रन बनाकर सेट होना चाहिए था और फिर अपने शॉट्स खेलना चाहिए था। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बल्लेबाजी की कमजोरियों के बावजूद गेंदबाजों ने भारत को मैच जिताया।

भारत फाइनल में, अब सेमीफाइनल जैसा मुकाबला

भारत की जीत से टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं गुरुवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। श्रीलंका पहले ही बाहर हो चुका है, इसलिए यह मैच वर्चुअल सेमीफाइनल की तरह होगा। जो भी टीम जीतेगी, वह 28 सितंबर को फाइनल में भारत से भिड़ेगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...