IND vs PAK : एशिया कप 2025 फाइनल – भारत के लिए खतरा बने ये 5 पाकिस्तानी खिलाड़ी

Atul Kumar
Published On:
IND vs PAK

IND vs PAK – एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज टक्कर बनने जा रहा है। टीम इंडिया जहां खिताब जीतने का सपना देख रही है, वहीं पाकिस्तान के पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

IND vs PAK Asia Cup 2025 Final में शाहीन शाह अफरीदी, साहिबजादा फरहान, हारिस रऊफ, फखर जमन और फहीम अशरफ ऐसे नाम हैं जिनसे सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी को सतर्क रहना होगा।

शाहीन शाह अफरीदी – पाकिस्तान का तुरुप का इक्का

भले ही अभिषेक शर्मा ने शाहीन शाह अफरीदी की गेंदों की खूब धुनाई की हो, लेकिन वह अब तक इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज हैं। 9 विकेट झटक चुके अफरीदी नई गेंद से हमेशा खतरा बनते हैं। भारत के खिलाफ भी उनकी गेंदबाजी असरदार रही है।

साहिबजादा फरहान – धीमी लेकिन चुभने वाली पारी

अगर किसी बल्लेबाज ने भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम किया है तो वह हैं साहिबजादा फरहान। ग्रुप स्टेज में उन्होंने 40 रन बनाए और सुपर-4 में 58 रन ठोके। उनका स्ट्राइक रेट भले ही कम रहा हो, लेकिन वह लंबे समय तक क्रीज पर टिककर भारत पर दबाव बनाते रहे हैं।

हारिस रऊफ – रफ्तार और आक्रामकता

ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ मौका न मिलने के बाद हारिस रऊफ ने सुपर-4 में वापसी की। सिर्फ 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटककर उन्होंने दिखा दिया कि उनकी रफ्तार और एटिट्यूड दोनों भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

फखर जमन – पावरप्ले का मास्टर

फखर जमन को शुरुआती 6 ओवर में रोकना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं। सुपर-4 में उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भी रन बनाए और भारत की गेंदबाजी पर दबाव बनाया। फाइनल में वह बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

फहीम अशरफ – ऑलराउंडर का असर

फहीम अशरफ बल्ले और गेंद दोनों से असर डालने की काबिलियत रखते हैं। निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता और गेंदबाजी में 7.74 की इकॉनमी उन्हें पाकिस्तान का अहम हथियार बनाती है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...