Asia Cup 2025 : भारत की जीत के बाद पोस्ट-मैच में पाकिस्तान और मोहसिन नकवी का ड्रामा

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 – दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 फाइनल ने जितना रोमांच मैदान पर दिया, उतना ही ड्रामा मैच के बाद देखने को मिला। भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार खिताब जीता, लेकिन इसके बाद पाकिस्तान टीम और मोहसिन नकवी विवाद ने पूरे टूर्नामेंट की चमक फीकी कर दी।

पोस्ट-मैच में पाकिस्तान का ड्रामा

फाइनल हारने के बाद पाकिस्तान टीम करीब एक घंटे तक ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं निकली। इस वजह से पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन शुरू ही नहीं हो सका। इस दौरान एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी मंच पर अकेले खड़े रहे और बार-बार इधर-उधर ताकते रहे।

जब कप्तान सलमान आगा और उनकी टीम आखिरकार बाहर आई, तो दर्शकों ने जोर-जोर से ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे लगाए। नकवी ने सलमान आगा को रनर-अप चेक सौंपा, लेकिन भारतीय टीम ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे।

भारतीय खिलाड़ियों का ट्रॉफी से इनकार

मैच से पहले ही अटकलें लग रही थीं कि अगर भारत जीता तो खिलाड़ी नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार करेंगे। कारण साफ है—नकवी न केवल PCB अध्यक्ष हैं बल्कि पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं और लगातार भारत विरोधी बयानों के लिए जाने जाते हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नकवी को आयोजकों ने बताया था कि अगर उन्होंने जबरदस्ती ट्रॉफी देने की कोशिश की तो भारत आधिकारिक विरोध दर्ज कराएगा। आखिरकार आयोजकों ने ट्रॉफी ड्रेसिंग रूम के भीतर भिजवा दी।

नकवी के विवादित इशारे

नकवी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह विमान क्रैश का इशारा करते हैं।

यही इशारा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने सुपर-4 में भारत के खिलाफ किया था, जिसके चलते उन पर जुर्माना भी लगा। भारतीय टीम का ट्रॉफी लेने से इनकार इसी पृष्ठभूमि में देखा जा रहा है।

फाइनल मैच का हाल

मैदान पर मुकाबला भी कम रोमांचक नहीं था। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। लेकिन तिलक वर्मा (53 गेंद, नाबाद 69 रन, 3 चौके, 4 छक्के) ने मोर्चा संभाला।

उनका साथ दिया संजू सैमसन (24 रन) और शिवम दुबे (21 गेंद पर 33 रन) ने। आखिरकार भारत ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और इतिहास रचते हुए 9वीं बार Asia Cup Winner बना।

गौरतलब है कि एशिया कप के 41 सालों के इतिहास में यह पहली बार था जब भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने हुए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...