Test Series : वेस्टइंडीज कप्तान रोस्टन चेस ने भारत को दी चेतावनी – पिच पर फोकस और स्पिन रणनीति

Atul Kumar
Published On:
Test Series

Test Series – वेस्टइंडीज की टीम हाल के सालों में टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष करती रही है, लेकिन कप्तान रोस्टन चेस का मानना है कि उनकी टीम भारत दौरे पर उलटफेर क र सकती है।

गुरुवार से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हो रही भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज 2025 से पहले चेस ने कहा कि उनकी टीम न्यूजीलैंड से प्रेरणा ले रही है।

न्यूजीलैंड ने पिछले साल भारत को उसी की सरजमीं पर 3-0 से हराकर 12 साल पुराना अजेय क्रम तोड़ा था। अब वेस्टइंडीज की नज़र उसी कारनामे को दोहराने पर है।

रोस्टन चेस का आत्मविश्वास

33 वर्षीय चेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “भले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में हम नीचे हैं, लेकिन हमें पुरानी नाकामियों को पीछे छोड़ना होगा। न्यूजीलैंड ने भारत पर दबदबा बनाया था। हमने उस सीरीज की फुटेज देखी है और उनसे सीख लेकर यहां अच्छा क्रिकेट खेलने का लक्ष्य है।”

उन्होंने माना कि भारत में स्पिनरों को अधिक गेंदबाजी करनी पड़ सकती है, लेकिन पिच पर थोड़ी हरी घास भी दिख रही है। इससे मैच का संतुलन दिलचस्प हो सकता है।

पिछली हारों से आगे बढ़ने की कोशिश

वेस्टइंडीज ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-3 से सीरीज गंवाई थी। इस दौरान टीम 27 रन के न्यूनतम स्कोर पर ढेर हो गई थी। चेस ने कहा, “यह नई सीरीज है, नया दिन है। हमें पिछली हारों को भूलकर मैदान पर उतरना होगा। हमारे पास गंवाने के लिए कुछ नहीं है और यही हमें खतरनाक बनाता है।”

एकजुट होकर खेलने का संदेश

चेस ने टीम से एकजुट होकर खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “हम भारत की सरजमीं पर हैं, यहां हमें ज्यादा समर्थन नहीं मिलेगा। ऐसे में हमें कोचिंग स्टाफ, खिलाड़ियों और प्रबंधन के साथ मिलकर एक-दूसरे का साथ देना होगा।”

खैरी पियरे से उम्मीदें

कप्तान ने डेब्यू का इंतजार कर रहे स्पिनर खैरी पियरे पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “वह परिपक्व खिलाड़ी हैं, सफेद गेंद क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं और लाल गेंद से भी शानदार गेंदबाजी की है। चार दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेकर आए हैं, इसलिए उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।”

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज 2025 का महत्व

दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भारत मजबूत दावेदार है, लेकिन वेस्टइंडीज का फ्री-माइंडेड खेल मुकाबले को रोचक बना सकता है। चेस के मुताबिक, “सबको हमारी हार की उम्मीद है, लेकिन यही हमें स्वतंत्र होकर खेलने और सरप्राइज देने का मौका देता है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Sri Lanka Women
|

Sri Lanka Women : बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची

Sri Lanka Women – श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर लगातार ...

South Africa
|

South Africa: जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती ट्राई सीरीज, ब्रेविस बने टूर्नामेंट के हीरो

South Africa – साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल मुकाबले में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ...

Australia
|

Australia : 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, लाबुशेन को फिर मिला मौका; देखें पूरी टीम

Australia – ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ...

Dhawan
|

Dhawan : टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Dhawan – भारतीय क्रिकेट में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देशभर में जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर हजारों खिलाड़ी क्रिकेट ...

Rinku Singh
|

Rinku Singh : यूपी टी20 में कप्तानी से मचाया धमाल, मेरठ को बनाया चैंपियन

Rinku Singh – रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब ...

Asia Cup
|

Asia Cup : पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल? हारते ही बिगड़ सकता है समीकरण

Asia Cup – महिला टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक भारत और ...