World Cup 2025 : पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ाई – बांग्लादेश ने मचाया हाहाकार

Atul Kumar
Published On:
World Cup 2025

World Cup 2025 – आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का तीसरा मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेश और पाकिस्तान महिला टीम के बीच खेला गया, जिसमें पाकिस्तान की पारी बांग्लादेश की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने बिखर गई। पाकिस्तान महिला टीम 38.3 ओवर में सिर्फ 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

नशरा संधू का अनोखा रिकॉर्ड

इस मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाज नशरा संधू महिला विश्व कप इतिहास में हिट विकेट होने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले इंटरनेशनल इलेवन की लिनेट स्मिथ 52 साल पहले इसी तरह आउट हुई थीं। संधू 35वें ओवर में केवल 1 रन बनाकर शोरना अख्तर का शिकार बनीं।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी बिखरी

पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। ओमैमा सोहेल और सिदरा अमीन खाता खोले बिना आउट हो गईं। राईन शमीम ने 39 गेंदों में 23 रन बनाए और पारी की टॉप स्कोरर रहीं। सिदरा नवाज (15 रन) और कप्तान फातिमा सना (22 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही।

पूरी पारी में पाकिस्तान ने केवल 14 चौके लगाए, जिसमें से चार पावरप्ले में आए। 30वें ओवर तक टीम 100 रन पूरे कर पाई, लेकिन आख़िरकार 129 रन पर ढेर हो गई।

बांग्लादेश की गेंदबाजी का दबदबा

बांग्लादेशी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शोरना अख्तर ने सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट लिए और पाकिस्तान की बल्लेबाजी ध्वस्त कर दी। मारुफा अख्तर और नाहिदा अख्तर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि निशिता अख्तर निशि, फहीमा खातून और राबेया खान को भी 1-1 सफलता मिली।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Sri Lanka Women
|

Sri Lanka Women : बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची

Sri Lanka Women – श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर लगातार ...

South Africa
|

South Africa: जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती ट्राई सीरीज, ब्रेविस बने टूर्नामेंट के हीरो

South Africa – साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल मुकाबले में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ...

Australia
|

Australia : 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, लाबुशेन को फिर मिला मौका; देखें पूरी टीम

Australia – ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ...

Dhawan
|

Dhawan : टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Dhawan – भारतीय क्रिकेट में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देशभर में जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर हजारों खिलाड़ी क्रिकेट ...

Rinku Singh
|

Rinku Singh : यूपी टी20 में कप्तानी से मचाया धमाल, मेरठ को बनाया चैंपियन

Rinku Singh – रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब ...

Asia Cup
|

Asia Cup : पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल? हारते ही बिगड़ सकता है समीकरण

Asia Cup – महिला टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक भारत और ...