Test 2025 : विराट कोहली रोहित शर्मा आर अश्विन बिना भारत टेस्ट – 15 साल बाद टूटी परंपरा

Atul Kumar
Published On:
Test 2025

Test 2025 – भारतीय क्रिकेट में आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ। विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन बिना भारत टेस्ट 2025 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन मैदान पर उतरी। पिछले 15 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि इन तीनों दिग्गजों में से कोई भी खिलाड़ी भारत के किसी होम टेस्ट का हिस्सा नहीं बना।

15 साल बाद टूटी परंपरा

नवंबर 2010 के बाद ये पहला मौका है जब भारत की प्लेइंग इलेवन में विराट, रोहित और अश्विन में से कोई भी नहीं है। उस दौर में इनका टेस्ट डेब्यू तक नहीं हुआ था—विराट और अश्विन ने 2011 में और रोहित ने 2013 में टेस्ट करियर की शुरुआत की।

तब से अब तक हर होम टेस्ट में इन तीनों में से कोई न कोई भारतीय टीम का हिस्सा रहा, लेकिन 2025 में ये सिलसिला खत्म हो गया।

पिछली बार कैसी थी टीम?

2010 में जब भारत ने बिना इन तीनों के आखिरी होम टेस्ट खेला था, तब टीम में गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, एमएस धोनी, हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा, एस. श्रीसंत और प्रज्ञान ओझा जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

आज इनमें से सिर्फ ईशांत शर्मा ही एक्टिव क्रिकेटर बचे हैं।

मौजूदा प्लेइंग इलेवन (2025)

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट में भारत की नई पीढ़ी की टीम मैदान पर उतरी। प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है—

  • ओपनर: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल
  • नंबर 3: साई सुदर्शन
  • नंबर 4: शुभमन गिल (कप्तान)
  • नंबर 5: ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
  • नंबर 6: रविंद्र जडेजा
  • नंबर 7: वॉशिंगटन सुंदर
  • नंबर 8: नितीश कुमार रेड्डी
  • नंबर 9: कुलदीप यादव
  • नंबर 10: जसप्रीत बुमराह
  • नंबर 11: मोहम्मद सिराज

नया युग, नई उम्मीदें

विराट, रोहित और अश्विन भारतीय क्रिकेट के सुनहरे अध्याय रहे हैं। अब जब यह तिकड़ी टेस्ट और इंटरनेशनल क्रिकेट से विदा ले चुकी है, तो टीम इंडिया नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के साथ एक नए युग की शुरुआत कर रही है।

शुभमन गिल की कप्तानी और यशस्वी, सुदर्शन जैसे युवाओं के प्रदर्शन पर अब सभी की निगाहें हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Sri Lanka Women
|

Sri Lanka Women : बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची

Sri Lanka Women – श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर लगातार ...

South Africa
|

South Africa: जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती ट्राई सीरीज, ब्रेविस बने टूर्नामेंट के हीरो

South Africa – साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल मुकाबले में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ...

Australia
|

Australia : 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, लाबुशेन को फिर मिला मौका; देखें पूरी टीम

Australia – ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ...

Dhawan
|

Dhawan : टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Dhawan – भारतीय क्रिकेट में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देशभर में जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर हजारों खिलाड़ी क्रिकेट ...

Rinku Singh
|

Rinku Singh : यूपी टी20 में कप्तानी से मचाया धमाल, मेरठ को बनाया चैंपियन

Rinku Singh – रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब ...

Asia Cup
|

Asia Cup : पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल? हारते ही बिगड़ सकता है समीकरण

Asia Cup – महिला टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक भारत और ...