Test 2025 : भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट – दिल्ली में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत

Atul Kumar
Published On:
Test 2025

Test 2025 – पहले टेस्ट में मिली धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट (India vs West Indies 2nd Test 2025) में सीरीज जीत की मुहर लगाने के लिए तैयार है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार, 10 अक्टूबर से यह दूसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में पहले ही 1-0 से आगे है और उसका लक्ष्य अब क्लीन स्वीप के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका (WTC Points Table) में अपनी स्थिति मजबूत करना है।

आत्मविश्वास से भरी टीम इंडिया

अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने पारी और 87 रनों से वेस्टइंडीज को हराया था। अब टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है। कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरेगी।

असिस्टेंट कोच रायन टेन डोएशे और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने यह साफ कर दिया है कि टीम मैनेजमेंट नितीश कुमार रेड्डी को लगातार मौके देना चाहता है, ताकि उन्हें तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में तैयार किया जा सके।

“हम संयोजन में बदलाव की संभावना नहीं रखते। नितीश को हम भविष्य के लिए ग्रूम कर रहे हैं,”
– रायन टेन डोएशे (भारत के असिस्टेंट कोच)

साई सुदर्शन पर रहेंगी निगाहें

इस टेस्ट में भारत की नजरें बी साई सुदर्शन पर रहेंगी, जो पिछले कुछ मैचों से फॉर्म में नहीं हैं। उनकी पिछली सात पारियों में से छह में वे असफल रहे हैं। हालांकि कप्तान शुभमन गिल ने सार्वजनिक रूप से उनका समर्थन किया है, लेकिन यह मैच उनके लिए “प्रूव योरसेल्फ” वाला होगा।

भारत के लिए केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा शानदार फॉर्म में हैं। ध्रुव जुरेल और जडेजा ने अहमदाबाद टेस्ट में शतक लगाकर अपनी जगह और मजबूत कर ली है। ऐसे में सुदर्शन पर दबाव बढ़ना लाजमी है।

खिलाड़ीहालिया प्रदर्शनस्थिति
केएल राहुल6 टेस्ट में 3 शतकशानदार फॉर्म
यशस्वी जायसवालपहले टेस्ट में अर्धशतकस्थिर शुरुआत
बी साई सुदर्शनपिछली 7 पारियों में 1 पचासादबाव में
ध्रुव जुरेलअहमदाबाद में शतकआत्मविश्वास से भरे

नीतीश रेड्डी – भविष्य का ऑलराउंडर

भारत के लिए इस मैच में नीतीश कुमार रेड्डी एक बड़ा फोकस होंगे। टीम मैनेजमेंट उन्हें लंबे फॉर्मेट के लिए तैयार कर रहा है। दिल्ली की पिच पर शुरू में सीमर्स को मदद मिलने की संभावना है, जिससे रेड्डी और बुमराह को फायदा मिल सकता है।

भारत के पास संतुलित टीम है जिसमें तीन प्रमुख स्पिनर (कुलदीप, जडेजा, सुंदर) और दो मुख्य तेज गेंदबाज (बुमराह, सिराज) शामिल हैं।

वेस्टइंडीज की हालत पतली

वेस्टइंडीज का टेस्ट क्रिकेट पिछले कुछ सालों से गिरावट में है। मुख्य कोच डैरेन सैमी ने खुद कहा,

“हमारी टीम की टेस्ट क्रिकेट में हालत कैंसर जैसी है। इसका इलाज फिलहाल नामुमकिन लगता है।”

पहले टेस्ट में टीम इंडिया के सामने वेस्टइंडीज पूरी तरह फीकी साबित हुई। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कोई खिलाड़ी प्रभाव नहीं छोड़ सका। सिर्फ जेडन सील्स ने कुछ अच्छी गेंदें कीं। बाकी खिलाड़ी अनुभवहीन और आत्मविश्वास की कमी से जूझते नजर आए।

मंगलवार शाम को भारत के खिलाड़ी मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर डिनर पर मिले, वहीं वेस्टइंडीज के खिलाड़ी पास के गोल्फ कोर्स में अनौपचारिक सत्र में गए, जहां दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स, ब्रायन लारा और रिची रिचर्डसन ने उन्हें मोटिवेट किया। अब यह देखना बाकी है कि उस सलाह का असर मैदान पर कितना दिखता है।

दिल्ली की पिच और मौसम

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच काली मिट्टी की है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी मिलती है। हालांकि शुरुआती दो सत्रों में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिलेगी। भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो शीर्ष क्रम फिर से वेस्टइंडीज की कमजोर गेंदबाजी को ध्वस्त करने की कोशिश करेगा।

संभावित प्लेइंग XI

भारत:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, बी साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज:
रोस्टन चेज (कप्तान), तेगनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाजे, ब्रैंडन किंग, जोहान लेने, जस्टिन ग्रीव्स, खारी पियरे, शाई होप, जेडन सील्स, जेमेल वार्रिकन

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...