एनसीए में जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाज़ी करना शुरू किया,भारतीय टीम जल्द करेंगे वापसी

Kiran Yadav
Published On:
Jasprit Bumrah started bowling in NCA, Indian team will return soon

एनसीए में जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाज़ी करना शुरू किया, भारतीय टीम जल्द करेंगे वापसी : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में गेंदबाजी शुरू कर दी है।

चोट के चलते बुमराह एनसीए में ही रिहैबिलिटेशन कर रहे थे और खबरों के मुताबिक उन्होंने बॉलिंग प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह ने आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेला था। उसके बाद पीठ की चोट के चलते वह आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाए थे। वह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं।

उन्हें श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन श्रृंखला शुरू होने से पहले चोट के चलते वह फिर से बाहर हो गए थे। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि उन्होंने एनसीए में गेंदबाजी शुरू कर दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बुमराह काफी अच्छी प्रगति कर रहे हैं। अगर उन्हें दोबारा कोई दिक्कत नहीं होती है तो उन्हें आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए फिट घोषित कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़े : टी20 में ईशान किशन की ख़राब फॉर्म को लेकर ,आकाश चोपड़ा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

सूत्र ने कहा, ‘हां बुमराह ने नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर दी है। उम्मीद करते हैं कि सब ठीक हो जाएगा और वह फिट घोषित हो जाएंगे।

वहीं खबर ये भी आ रही है कि श्रेयस अय्यर नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद पूरी तरह फिट हो जाएंगे. सूत्र के मुताबिक, अय्यर की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और अभी तक बीसीसीआई की मेडिकल टीम समेत किसी ने भी उन्हें बाहर करने की बात से इंकार नहीं किया है। इस वजह से उनके पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वह खेल पाते हैं या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...