महिला अंडर 19 टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम को बीसीसीआई ने दिया पांच करोड़ का ईनाम

Kiran Yadav
Published On:
BCCI awards Rs 5 crore to Indian women's team after winning Women's Under-19 T20 World Cup

महिला अंडर 19 टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम को बीसीसीआई ने दिया पांच करोड़ का ईनाम : भारतीय अंडर-19 महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए पहले ICC U19 महिला T20I विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने फाइनल मैच में इंग्लैंड को हराकर अपना पहला खिताब जीता।

खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उसी के तहत अहमदाबाद में बीसीसीआई अध्यक्ष, सचिव और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में कप्तान शेफाली को चेक सौंपा गया.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और निर्णायक मैच अहमदाबाद में हुआ। इस मैच से पहले बीसीसीआई ने भारतीय महिला अंडर-19 टीम को पांच करोड़ रुपये का इनाम दिया था। दरअसल टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया है.

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और राजीव शुक्ला की मौजूदगी में अहमदाबाद पहुंची अंडर-19 टीम की कप्तान शेफाली वर्मा को पांच करोड़ रुपये का चेक भेंट किया गया.

इस दौरान सचिन ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट का भविष्य शानदार होने वाला है। सचिन ने कहा कि महिला आईपीएल विश्व क्रिकेट को बदल देगा।

ये भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए फिट हुए जडेजा , पहले टेस्ट में हो सकते है शामिल

फाइनल मैच में भारत महिला टीम ने इंग्लैंड महिला टीम को सात विकेट से हराया

भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच से ही शानदार खेल दिखाया और फाइनल मैच में भी टीम ने अपनी लय बरकरार रखी। भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे टीम के गेंदबाजों ने सही साबित किया। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज टिक नहीं सका और पूरी टीम 17.1 ओवर में महज 68 रन पर ढेर हो गई।

भारत ने 69 रन के छोटे से लक्ष्य को 14 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की ओर से टी साधु ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ छह रन देकर दो विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...