BBL 2022-23: बिग बैश के चैलैंजर मैच में ब्रिसबेन हीट ने सिडनी सिक्सर्स को 4 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह

Kiran Yadav
Published On:
BBL 2022-23: Brisbane Heat beat Sydney Sixers by 4 wickets in Big Bash Challenger match to make it to the final

BBL 2022-23: बिग बैश के चैलैंजर मैच में ब्रिसबेन हीट ने सिडनी सिक्सर्स को 4 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह : बिग बैश लीग के चैलेंजर मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ब्रिस्बेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला गय , जहां ब्रिस्बेन हीट ने मैच में सिडनी सिक्सर्स को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

इससे पहले मैच में ब्रिसबेन ने पहली गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर सिडनी की टीम को 116 रन पर रोक दिया था और इसके बाद माइकल नेइसर के नाबाद 48 रनों की बदौलत ब्रिस्बेन हीट को फाइनल में पंहुचा दिया। आपको बता दें कि अब बिग बैश लीग के चल रहे सीजन का फाइनल मैच 4 फरवरी को पर्थ के पर्थ स्टेडियम में पर्थ स्कॉर्चर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेला जाएगा।

आपको बता दें कि मैच में सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए पूरी तरह से गलत साबित हुआ. सिडनी की टीम पूरे 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 116 रन ही बना सकी. सिडनी के लिए डेनियल ह्यूजेस ने सर्वाधिक 23 रन बनाए, जबकि कर्टिस पैटरसन ने 19 और जोश फिलिप ने 16 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़े : न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के बाद हार्दिक पंड्या ने दिया अहम बयान कहा , “मैं अपनी शर्तों के अनुसार खेलता हूं”

इसके बाद 117 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रिसबेन हीट ने इस लक्ष्य को 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. आपको बता दें कि मैच में ब्रिसबेन हीट की ओर से माइकल नेइसर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मैच जिताने में अहम योगदान दिया.

आपको बता दें कि सिडनी से मिले 117 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रिसबेन ने शुरुआत में पहले विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी करने के बाद मध्यक्रम में एक के बाद एक विकेट गंवाए, लेकिन माइकल नेइसर एक छोर पर टिके रहे. और अपनी टीम को मैच जिताकर ही लौटे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...