KL Rahul : केएल राहुल का खुलासा – इंग्लैंड में डिनर के दौरान पीटरसन की पत्नी से की थी ये बात

Atul Kumar
Published On:
KL Rahul

KL Rahul – भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया जिसने फैंस को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया।

राहुल ने हाल ही में बताया कि उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन की पत्नी जेसिका पीटरसन से उनके पति की ही “शिकायत” कर दी थी। मज़ेदार बात यह है कि यह शिकायत उन्होंने डिनर टेबल पर उनके घर पर ही की थी।

केएल राहुल का खुलासा – “केविन बहुत उजड्ड हैं”

केएल राहुल ने यूट्यूब पर ‘2 स्लॉगर्स’ पॉडकास्ट में इस पूरे वाकये का जिक्र किया। उन्होंने बताया, “मैं केविन पीटरसन के घर डिनर पर गया था। वहां मैंने उनकी पत्नी जेसिका से कहा – ‘अपने पति से कहो कि वो मेरे साथ ठीक से रहें, वो बहुत बदतमीज हैं।’” राहुल ने यह बात हंसते हुए कही और जोड़ा कि यह सब सिर्फ मजाक में था।

राहुल और पीटरसन के बीच इस तरह की मजेदार नोकझोंक अक्सर देखी जाती है। दोनों का रिश्ता दोस्ताना भी है और थोड़ा तंजभरा भी — यानी क्रिकेट के मैदान के बाहर भी ये दोनों एक-दूसरे को खूब छेड़ते रहते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के दौरान हुई थी केमिस्ट्री

दरअसल, केएल राहुल इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे, जबकि केविन पीटरसन टीम के मेंटॉर के रूप में साथ थे। वहीं से दोनों की मस्तीभरी बातचीत की शुरुआत हुई। राहुल ने बताया कि कई बार उनकी और पीटरसन की चुटकी लेने वाली बातें दिल्ली कैपिटल्स के सोशल मीडिया पेज पर वायरल हो गईं।

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मेरी पत्नी आथिया शेट्टी मुझे चिढ़ाती हैं कि मैं इतनी हल्की बातें क्यों करता हूं। वो कहती हैं कि पीटरसन तो बहुत अच्छे इंसान हैं। लेकिन असलियत में वो मुझे जितना सुनाते हैं, उसका आधा भी बाहर नहीं आता।”

“वो मुझे 100 बार सुनाते हैं, मैं सिर्फ 3 बार पलटता हूं”

केएल राहुल ने आगे बताया, “हमारी हंसी-ठिठोली का स्टाइल अलग है। वो बहुत चुहलबाज हैं, हर चीज़ में जवाब देते हैं। मैंने सिर्फ 2-3 बार पलटकर कहा होगा, लेकिन वो मुझे 100 बार सुनाते हैं।”

इस दौरान राहुल ने मजाकिया लहजे में कहा कि इंग्लैंड दौरे के दौरान उन्होंने पीटरसन से तंग आकर उनकी पत्नी से शिकायत कर दी थी। राहुल ने बताया, “ब्रिटेन में जब मैं उनके घर डिनर पर गया, तो मैंने जेसिका से कहा – ‘अपने पति से बोलिए, वो मेरे साथ थोड़ा कायदे से रहें। वो मेरे प्रति बहुत उजड्ड हैं।’”

राहुल और पीटरसन की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर हिट

दिल्ली कैपिटल्स के इंस्टाग्राम पर इन दोनों की हंसी-मजाक से भरी कई क्लिप्स वायरल हुई हैं। फैंस को उनकी यह “ब्रिटिश-इंडियन कॉमेडी” खूब पसंद आती है। राहुल के इस हल्के-फुल्के अंदाज़ से यह साफ है कि टीम के माहौल में वे न सिर्फ परफॉर्म करते हैं, बल्कि अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मज़ेदार रिश्ते भी निभाते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...