Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या फिर हुए प्यार में पागल – इस बार 7 साल छोटी एक्ट्रेस बनीं दिलरुबा

Atul Kumar
Published On:
Hardik Pandya

Hardik Pandya – भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद अब उनका नाम मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा (Mahika Sharma) से जुड़ रहा है। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच हार्दिक ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस रिश्ते की पुष्टि कर दी है।

फैंस के लिए यह खबर किसी बॉलीवुड ड्रामा से कम नहीं रही, क्योंकि दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर माहिका शर्मा संग दो तस्वीरें शेयर कीं।
पहली तस्वीर में दोनों समुद्र किनारे रोमांटिक अंदाज में पोज़ देते नजर आए, जहां हार्दिक शॉर्ट्स और लूज शर्ट में कैजुअल लुक में दिखे, जबकि माहिका ने बिकिनी के ऊपर एक सफेद शर्ट पहनी हुई थी।
दूसरी तस्वीर में माहिका ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं।

इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर आते ही इंस्टाग्राम से लेकर एक्स (Twitter) तक #HardikPandya और #MahikaSharma ट्रेंड करने लगे।

सोशल मीडिया पर मचे हलचल

फैंस के रिएक्शन दो हिस्सों में बंटे नजर आए। कुछ ने इस नए कपल को बधाई दी, जबकि कुछ यूजर्स ने हार्दिक की एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक के लिए सहानुभूति जताई।
कई यूजर्स ने लिखा, “नताशा ने बेहतर डिजर्व किया।”
वहीं कुछ लोगों ने कहा, “हार्दिक खुश हैं तो हमें भी खुश होना चाहिए।”

दिलचस्प बात यह है कि कुछ फैंस ने नताशा से माफी मांगते हुए लिखा, “अब हमें समझ आया कि नताशा सही थीं।”

कौन हैं माहिका शर्मा?

माहिका शर्मा एक भारतीय मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जो कई टीवी शोज़ और ब्यूटी पेजेंट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने मिस टीन नॉर्थ ईस्ट का खिताब जीता था और टीवी शो रामायण और एफआईआर में भी नजर आ चुकी हैं।
माहिका की उम्र 27 साल है, यानी वह हार्दिक से लगभग 7 साल छोटी हैं।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का रिश्ता

हार्दिक पांड्या और सर्बियाई मॉडल-एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने मई 2020 में शादी की थी। दोनों ने फरवरी 2023 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से दोबारा शादी की।
जुलाई 2024 में दोनों ने संयुक्त बयान जारी करके अलग होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा था कि यह फैसला उनके लिए मुश्किल था, लेकिन वे अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश साथ मिलकर करेंगे।

तलाक के बाद नया सफर

तलाक के बाद नताशा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार बनीं और फैंस ने उन पर अलगाव का जिम्मा थोप दिया। वहीं अब जब हार्दिक का नाम माहिका से जुड़ा है, तो कई लोग नताशा के पक्ष में बोलने लगे हैं।
माहिका और हार्दिक की यह जोड़ी फिलहाल सबसे चर्चित कपल्स में से एक बन गई है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...