2007 टी 20 वर्ल्ड कप के हीरो रहे जोगिंदर शर्मा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

Kiran Yadav
Published On:
Joginder Sharma, the hero of the 2007 T20 World Cup, retired from all forms of cricket.

2007 टी 20 वर्ल्ड कप के हीरो रहे जोगिंदर शर्मा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास : भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जिताने वाले ऑलराउंडर जोगिंदर शर्मा ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। जोगिंदर शर्मा ने एक ट्वीट कर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है।

जोगिंदर शर्मा रातोंरात सुपरस्टार बन गए जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2007 के टी20 विश्व कप फाइनल में अपनी शानदार गेंदबाजी से भारत को विश्व कप खिताब दिलाने में मदद की। जोगिंदर शर्मा फाइनल मैच में अपना आखिरी ओवर फेंकने के लिए जाने जाते हैं।

उस फाइनल मैच में भारत द्वारा दिए गए 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम को 4 गेंदों में केवल 6 रनों की आवश्यकता थी और उसके पास केवल एक विकेट शेष था। ऐसे में जोगिंदर शर्मा ने पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक को श्रीसंत के हाथों कैच आउट करवाकर भारत को यादगार जीत दिला दी और अपना नाम इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज करवा लिया. जोगिंदर शर्मा उस मैच के बाद भारत के लिए कभी नहीं खेले और उनका अंतरराष्ट्रीय करियर सिर्फ आठ मैचों के बाद समाप्त हो गया।

ये भी पढ़े : Team India: भारतीय खिलाड़ियों ने देखी फिल्म ‘पठान’, तो भड़के फैंस कहा- ‘देशद्रोहियों को टीम से बाहर करो’ ट्विटर पर जमकर निकाला गुस्सा!

जोगिंदर शर्मा ने ट्वीट कर संन्यास की घोषणा की

अब जोगिंदर शर्मा ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। अपने ट्वीट में जोगिंदर शर्मा ने लिखा, ‘मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करता हूं। इतने प्यार और सम्मान के लिए मैं अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करता हूं।

आपको बता दें कि जोगिंदर शर्मा ने भारत के लिए अपने वनडे करियर की शुरुआत साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ की थी। उन्होंने अपने करियर में केवल 4 वनडे और 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में भी 16 मैच खेले।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...