टी20 में शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ की ओपनिंग जोड़ी जबरदस्त साबित होगी , पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने दी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Opening pair of Shubman Gill and Prithvi Shaw will prove to be tremendous in T20, former Indian all-rounder reacts

टी20 में शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ की ओपनिंग जोड़ी जबरदस्त साबित होगी , पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने दी प्रतिक्रिया : भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने इशान किशन को टी20 टीम से बाहर करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि ईशान किशन को ड्रॉप कर पृथ्वी शॉ को मौका दिया जाना चाहिए। ईशान किशन का हालिया प्रदर्शन टी20 में अच्छा नहीं रहा है और इसीलिए इरफान पठान ने उन्हें ड्रॉप करने को कहा है.

पृथ्वी शॉ न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं ईशान किशन ने तीनों मैचों में शुभमन गिल के साथ ओपनिंग की थी लेकिन इस दौरान वह पूरी तरह से फ्लॉप रहे। न तो वह बड़ी पारियां खेल पाए और न ही उनका स्ट्राइक रेट उतना अच्छा था। इसी वजह से उन पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम ने शुरू की तैयारी, बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीरें

शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ की ओपनिंग जोड़ी जबरदस्त साबित होगी – इरफान पठान

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान इरफान पठान से पूछा गया कि क्या पृथ्वी शॉ को मौका मिलना चाहिए था। जवाब में उन्होंने कहा,

“मैं निश्चित तौर पर मानता हूं कि पृथ्वी शॉ को मौका मिलना चाहिए था। तीसरे मैच में भी कई लोग पृथ्वी शॉ को खिलाने की बात कर रहे थे। मेरा मानना है कि अगर आप पृथ्वी शॉ को खिलाते हैं तो उन्हें बार-बार मौका दें। उन्हें पूरी श्रृंखला में खिलाएं। आप उन्हें सिर्फ एक मैच नहीं दे सकते, खासकर जब यह सीरीज का निर्णायक हो।

एक बात का ध्यान रखना होगा कि ईशान किशन सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर ही नहीं बल्कि विकेटकीपर के तौर पर भी खेल रहे थे. हालांकि, जब भी पृथ्वी शॉ खेलते हैं, तो शुभमन गिल के साथ उनकी जोड़ी शानदार होगी, क्योंकि शुभमन गिल एक स्थिर ओपनर हैं।”

गौरतलब है की पृथ्वी शॉ ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके चलते उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज में उन्हें चुना गया था , मगर सीरीज के एक भी मैच में उन्हें प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...