विराट कोहली लम्बे समय तक खेलते हैं ,तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगा सकते हैं , नीदरलैंड्स के दिग्गज ऑलराउंडर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Virat Kohli can score 100 centuries in international cricket if he plays for a long time, the veteran all-rounder from Netherlands gave a big reaction

विराट कोहली लम्बे समय तक खेलते हैं ,तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगा सकते हैं , नीदरलैंड्स के दिग्गज ऑलराउंडर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी रॉल्फ वैन डेर मर्व ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली 40 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं और जब वह इतने साल खेलेंगे तो 100 शतक लगाने की ओर भी जा सकते हैं.

अगर रूलोफ वैन डेर मेरवे की बात करें तो वो इस समय साउथ अफ्रीका टी20 लीग में खेल रहे हैं और जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं. सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते हुए रॉल्फ वैन डेर मर्व ने अब तक 6 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। उन्होंने डरबन सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में 6 विकेट भी लिए थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगा सकते हैं विराट कोहली – रॉल्फ वैन डेर मर्व

मार्वे 38 साल की उम्र में भी खेल रहे हैं और जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विराट कोहली के 40 साल तक खेलने की बात भी कही है। दक्षिण अफ्रीका टी20 अभियान के इतर इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली एक महान खिलाड़ी हैं।

मेरे हिसाब से वह 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा सकता है और यह बात उसके दिमाग में भी चल रही होगी। सचिन तेंदुलकर के नक्शेकदम पर चलना भारत में बहुत बड़ी बात है। मेरे हिसाब से उन्हें 100 शतक बनाने के लिए प्रेरित होना चाहिए।

यह भी पढ़े : टी20 में शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ की ओपनिंग जोड़ी जबरदस्त साबित होगी , पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने दी प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि मार्वे उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने दो देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। उनका जन्म जोहान्सबर्ग में हुआ था और उन्होंने अपना अधिकांश घरेलू क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के लिए खेला।

साल 2009 में वान डेर मर्व ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और कुछ समय बाद वह वनडे टीम का भी हिस्सा बने।

उन्होंने अफ्रीकी टीम के लिए 13 वनडे और सिर्फ 13 टी20 मैच खेले। दक्षिण अफ्रीका के लिए अपने आखिरी मैच खेलने के पांच साल बाद, साल 2015 में मर्व ने नीदरलैंड्स का रुख किया और उस टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...