एशिया कप 2023 की मेज़बानी का आज होगा फैसला , मीटिंग के लिए बहरीन पहुंचे बीसीसीआई सचिव जय शाह – रिपोर्ट

Kiran Yadav
Published On:
Asia Cup 2023 hosting will be decided today, BCCI secretary Jai Shah arrives in Bahrain for the meeting - report

एशिया कप 2023 की मेज़बानी का आज होगा फैसला , मीटिंग के लिए बहरीन पहुंचे बीसीसीआई सचिव जय शाह – रिपोर्ट : एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में शामिल होने के लिए बीसीसीआई सचिव जय शाह बहरीन पहुंच गए हैं। इस बैठक का आयोजन एशियाई क्रिकेट परिषद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आग्रह पर किया है और इसमें एशिया कप के आयोजन स्थल पर चर्चा होगी. हालांकि, बीसीसीआई को पूरा यकीन है कि एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान की बजाय किसी तटस्थ स्थान पर होगा।

दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप को लेकर खींचतान चल रही है. एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान करता है लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी।

इसके बाद पाकिस्तान बोर्ड के पूर्व प्रमुख रमीज राजा ने कहा था कि अगर भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करता है तो वह उनके बिना एशिया कप का आयोजन करेगा। वहीं, नजम सेठी ने बीसीसीआई पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि बीसीसीआई चाहता है कि पाकिस्तान भारत का दौरा करे लेकिन वह खुद अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजना चाहता। पाकिस्तान के लिए यह कोई नई बात नहीं है।

ये भी पढ़े : विराट कोहली लम्बे समय तक खेलते हैं ,तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगा सकते हैं , नीदरलैंड्स के दिग्गज ऑलराउंडर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

बीसीसीआई पाकिस्तान नहीं जाने के अपने रुख पर अड़ा है- सूत्र

हालांकि बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि एशिया कप तटस्थ स्थल पर ही होगा क्योंकि बीसीसीआई अपने रुख पर कायम है। उन्होंने कहा,

जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक के लिए बहरीन में हैं। बीसीसीआई के रुख में कोई बदलाव नहीं होगा। हम निश्चित रूप से पाकिस्तान नहीं जा रहे हैं क्योंकि हमें सरकार से अनुमति नहीं मिली है।

अगर एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में नहीं होता है तो इसका आयोजन यूएई या श्रीलंका में किया जा सकता है। एशिया कप के पिछले दो संस्करण 2018 और 2022 में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किए गए थे। हालांकि, मेजबानी के अधिकार पाकिस्तान के पास रहेंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...