अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में जोफ्रा आर्चर की शानदार वापसी को लेकर , पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया अहम बयान

Kiran Yadav
Published On:
Former Indian cricketer gave an important statement regarding Jofra Archer's spectacular comeback in international cricket

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में जोफ्रा आर्चर की शानदार वापसी को लेकर , पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया अहम बयान : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर बड़ी प्रतिक्रिया हुई है। आर्चर को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा है कि आर्चर ने साउथ अफ्रीका टी20 और वनडे सीरीज में जिस तरह से गेंदबाजी की है, उससे पता चलता है कि उनकी वापसी हुई है।

जोफ्रा आर्चर चोट के कारण काफी समय से बाहर चल रहे थे. इस दौरान वे लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल सके और चोट के शिकार होते रहे. उन्होंने साउथ अफ्रीका टी20 लीग के जरिए वापसी की और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी हिस्सा लिया।

पहले वनडे में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और केवल एक ही विकेट ले पाए थे। उन्हें दूसरे वनडे से आराम दिया गया था और तीसरे मैच में उन्होंने काफी घातक गेंदबाजी की थी. उन्होंने सिर्फ 40 रन देकर 6 विकेट लिए।

ये भी पढ़े : बेटी अंशा के निकाह के बाद पिता शहीद अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा इमोशनल पोस्ट

शानदार लय में नज़र आ रहे हैं आर्चर – आकाश चोपड़ा

जोफ्रा आर्चर चोट के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछला आईपीएल सीजन नहीं खेल पाए थे लेकिन इस बार वह वापसी कर सकते हैं। जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘क्या जोफ्रा आर्चर तैयार हैं? वह साउथ अफ्रीका टी20 में खेले थे। उनका प्रदर्शन ऊपर नीचे होता रहा।

हालांकि, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में छह विकेट लिए। उन्होंने हर तरह की यॉर्कर, बाउंसर फेंकी। मैं उन्हें इस तरह गेंदबाजी करते देख काफी खुश हुआ और मुंबई इंडियंस के फैन्स भी काफी खुश हैं।

आपको बता दें कि जोफ्रा आर्चर करीब दो साल बाद इंग्लैंड के लिए खेले और उनकी वापसी शानदार रही है. वह जिस तरह की लय में हैं, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वह आईपीएल में खेल सकते हैं ।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...