ऑस्ट्रेलियाई टीम के टी20 कप्तान आरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास , आईपीएल में उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज

Kiran Yadav
Published On:
Australian team's T20 captain Aaron Finch retired from international cricket, a unique record in his name in IPL

ऑस्ट्रेलियाई टीम के टी20 कप्तान आरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास , आईपीएल में उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज : ऑस्ट्रेलिया टीम के टी20 कप्तान आरोन फिंच ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लेने का ऐलान किया।उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2021 टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। इससे पहले सितंबर 2022 में उन्होंने वनडे से संन्यास लिया था।

आरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 103 टी20 मैचों में 34.28 की औसत और 142.5 की स्ट्राइक रेट से 3120 रन बनाए , जिसमे 19 अर्धशतक और दो शतक शामिल हैं। इस दौरान फिंच ने 76 मैचों में कप्तानी भी की।

उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। टी20 अंतरराष्ट्रीय में आरोन फिंच ने दो बार एक पारी में 150 से ज़्यादा रन बनाये हैं। साल 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 156 और 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 172 रन की पारी खेली थी। यह इस प्रारूप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी है।

फिंच के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड हैं। वह इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा 9 टीमों से खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने।

एरोन फिंच 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते नजर आए थे। यह उनकी 9वीं आईपीएल टीम थी। इससे पहले वह इन 8 टीमों से खेल चुके हैं। इनमें अब दिल्ली कैपिटल्स , गुजरात लायंस, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, पुणे वारियर्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं।

ये भी पढ़े : Archna Devi: अर्चना देवी ने लंबे संघर्षों के बाद पाया है यह मुकाम, कच्‍ची झोंपडी से निकलकर जीता विश्व कप!

संन्यास लेने का सही समय : आरोन फिंच

आरोन फिंच ने अपने संन्यास को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह अगला टी20 विश्व कप नहीं खेल पाएंगे और इसलिए अभी संन्यास ले लेना ही बेहतर है. फिंच ने कहा,

“मुझे इस बात का अहसास हो गया है कि मैं 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाऊंगा। इस कारण अब संन्यास लेने का सही समय है ताकि टीम को उसी के अनुसार योजना बनाने का समय मिले।

मैं अपने परिवार, खासकर मेरी पत्नी, मेरे साथियों, क्रिकेट विक्टोरिया, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट एसोसिएशन को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

साथ ही उन प्रशंसकों का भी धन्यवाद जिन्होंने मेरे पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान मुझ पर इतना प्यार बरसाया। मुझे 2021 में टी20 विश्व कप और 2015 में वनडे विश्व कप जीतना हमेशा याद रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा ,

“जो कोई भी टीम की कमान संभालता है और नए सलामी बल्लेबाज के रूप में, आपको उन्हें उन भूमिकाओं में काम करने के लिए पर्याप्त समय और स्थान देना होगा और उन्हें अगले 18 महीनों में एक शानदार टीम बनाने का मौका देना होगा। मैं 12 साल तक खेलने के लिए भाग्यशाली रहा हूं, और मुझे लगता है कि टीम अब मेरे लिए आगे बढ़ने के समय आ गया है।”

आपको बता दें कि आरोन फिंच आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ खेले थे। 2022 टी 20 विश्वकप में उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो गयी थी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...