नागपुर टेस्ट में कुलदीप यादव को टीम में बतौर तीसरे स्पिनर के रूप में खिलाना चाहिए , पूर्व भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान

Kiran Yadav
Published On:
Kuldeep Yadav should be played as the third spinner in the team in Nagpur Test, former Indian coach gave a big statement

नागपुर टेस्ट में कुलदीप यादव को टीम में बतौर तीसरे स्पिनर के रूप में खिलाना चाहिए , पूर्व भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भारतीय टीम प्रबंधन को आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अक्षर पटेल से आगे कुलदीप यादव को चुनने की सलाह दी है। रवि शास्त्री के मुताबिक कुलदीप यादव ऐसे गेंदबाज हैं जो पहले दिन से ही गेंद को स्विंग करा सकते हैं. वहीं अगर अक्षर पटेल की बात करें तो वह रवींद्र जडेजा जैसे गेंदबाज हैं.

रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बतौर स्पिनर चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी होंगे। इसके बाद रवींद्र जडेजा दूसरे विकल्प हो सकते हैं। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल में से किसी एक को चुना जाएगा।

तीसरे स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को शामिल किया जाना चाहिए- रवि शास्त्री

हालांकि, रवि शास्त्री ने कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल करने का सुझाव दिया है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा,

“जहां तक तीसरे स्पिनर्स की बात है तो मैं कुलदीप यादव को सीधे प्लेइंग इलेवन में देखना चाहूंगा। आपके पास रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसी गेंदबाजी है। जबकि कुलदीप यादव के पास एक अलग तरह का हुनर है। अगर आप टॉस हार जाते हैं और पहले दिन से ही स्पिन गेंदबाजी करनी पड़ती है तो कुलदीप यादव यह काम बखूबी कर सकते हैं।”

ये भी पढ़े : इंग्लैंड के खिलाफ गुलाबी मैच के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान

आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने भी कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की बात कही है. बांगड़ के मुताबिक कुलदीप सबसे बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं. उन्होंने कहा कि 2017-18 में धर्मशाला में खेले गए मैच में कुलदीप यादव ने 3 या 4 विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत की नींव रखी थी.

भारत के पास अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल के रूप में बेहतरीन फिंगर स्पिनर हैं। हालांकि मुझे लगता है कि कुलदीप यादव को कम से कम दो टेस्ट मैच खेलने चाहिए। वे बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...