आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तारीखों का किया ऐलान , इंग्लैंड के इस मैदान पर खेला जाएगा फाइनल

Kiran Yadav
Published On:
ICC announced the dates of the World Test Championship, the final will be played at this ground in England

आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तारीखों का किया ऐलान , इंग्लैंड के इस मैदान पर खेला जाएगा फाइनल : आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल की तारीख का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला सात जून से इंग्लैंड के ओवल मैदान में होगा।

यह मैच 7 से 11 जून तक खेला जाएगा, साथ ही आईसीसी ने इस खिताबी मुकाबले के लिए 12 जून को रिजर्व डे भी रखा है, ताकि फाइनल मैच में बारिश की वजह से नतीजा प्रभावित न हो. 2021 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीता था।

ऑस्ट्रेलिया 75.56 के मज़बूत स्कोर प्रतिशत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर कायम है। दूसरे नंबर पर भारत 58.93 प्रतिशत पर है। दोनों टीमें 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ेंगी और सीरीज के नतीजे अंतिम फाइनलिस्ट का निर्धारण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मौजूदा समीकरण के तहत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नजर आ रहा है. लेकिन श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका भी दौड़ में हैं।

ये भी पढ़े : Saurav Ganguly Daughter: बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली की बेटी सना के सामने बॉलीवुड की हसीनाएं भी है फ़ैल, See Pictures!

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज और साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज भी अहम होगी.

इन तीन श्रृंखलाओं के परिणाम डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए दो टीमों का निर्धारण करेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच 9 फरवरी से 13 मार्च तक खेले जाएंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 28 फरवरी से शुरू होगी।

साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड का मुकाबला श्रीलंका से होगा और दोनों के बीच नौ मार्च से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

बता दें कि आईसीसी ने पिछले साल ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए द ओवल मैदान को चुना था.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...