टेस्ट क्रिकेट में भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड , टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले नौवें गेंदबाज़ बने

Kiran Yadav
Published On:
Indian veteran spinner Ravichandran Ashwin made a big record in Test cricket, became the ninth bowler to do such a feat in Test cricket.

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड , टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले नौवें गेंदबाज़ बने : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के ऑफ़ स्पिन गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रविचंद्रन अश्विन टेस्‍ट इतिहास में सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अनुभवी गेंदबाज अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी का विकेट लेकर अपने टेस्ट करियर का 450वां विकेट हासिल किया।

वह 450 या उससे अधिक विकेट लेने वाले नौवें टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। वह भारत की ओर से यह बड़ा कारनामा करने वाले दूसरे नंबर के गेंदबाज हैं। उनसे आगे पूर्व महान स्पिनर अनिल कुंबले हैं, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट हैं।

रविचंद्रन अश्विन ने अपने 89वें टेस्ट में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। टेस्ट मैचों की बात करें तो अश्विन ने दूसरे नंबर पर सबसे तेज 450 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उनसे पहले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने सबसे तेज 80 टेस्ट मैचों में यह बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया था।

रवि अश्विन नागपुर टेस्ट की शुरुआत में विकेट लेने के लिए संघर्ष कर रहे थे लेकिन अपने 11वें ओवर में उन्होंने एलेक्स कैरी के रूप में एक बड़ी सफलता हासिल की। अश्विन ने कैरी को 36 रन पर पवेलियन की राह दिखाई।

ये भी पढ़े : IND vs AUS : दूसरे सत्र में जडेजा की घातक गेंदबाज़ी से मज़बूत स्थिति में पहुंचा भारत

450 से ज़्यादा विकेट लेने वाले नौवें गेंदबाज़ बने अश्विन

टेस्ट क्रिकेट में 450 से ज़्यादा विकेट लेने वाले नौवें गेंदबाज़ बने रविचंद्रन अश्विन , इस पहले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट), ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (708), इंग्लैंड के जेम्‍स एंडरसन (675), अनिल कुंबले (619), स्‍टुअर्ट ब्रॉड (566), ग्‍लेन मैक्‍ग्रा (563), कर्टनी वॉल्‍श (519) और नाथन लियोन (460) यह आंकड़ा पार कर चुके हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...