FIFA World Cup : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पैसों की बारिश, टी20 वर्ल्ड कप से 60 गुना ज्यादा प्राइज मनी

Atul Kumar
Published On:
FIFA World Cup

FIFA World Cup – फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज गुरुवार 11 जून से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको संयुक्त रूप से कर रहे हैं। पहली बार 48 टीमें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले फीफा ने प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है, जो पिछले संस्करण के मुकाबले काफी ज्यादा है। खास बात यह है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 की कुल इनामी राशि क्रिकेट के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से लगभग 60 गुना अधिक है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी में बड़ा इजाफा

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में कुल प्राइज मनी 440 मिलियन डॉलर थी, लेकिन 2026 संस्करण के लिए इसे बढ़ाकर 655 मिलियन डॉलर कर दिया गया है।

भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब 6241 करोड़ रुपये बैठती है। यानी पिछले वर्ल्ड कप की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

टी20 वर्ल्ड कप से 60 गुना ज्यादा इनामी राशि

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की कुल प्राइज मनी 11.25 मिलियन डॉलर थी। भारत की मेजबानी में खेले गए उस टूर्नामेंट को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता था।

विजेता भारतीय टीम को 2.63 मिलियन डॉलर यानी लगभग 24.28 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली थी।

इसके मुकाबले फीफा वर्ल्ड कप 2026 की कुल इनामी राशि 655 मिलियन डॉलर है, जो टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में लगभग 60 गुना ज्यादा है।

चैंपियन टीम को मिलेंगे 476 करोड़ रुपये

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम को 50 मिलियन डॉलर की इनामी राशि मिलेगी, जो भारतीय रुपये में लगभग 476 करोड़ रुपये के बराबर है।

वहीं उपविजेता टीम को 33 मिलियन डॉलर यानी करीब 314 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

FIFA World Cup 2026 Prize Money

स्थानप्राइज मनी
विजेता50 मिलियन डॉलर (476 करोड़ रुपये)
उपविजेता33 मिलियन डॉलर (314 करोड़ रुपये)
तीसरा स्थान29 मिलियन डॉलर (276 करोड़ रुपये)
चौथा स्थान27 मिलियन डॉलर (257 करोड़ रुपये)
5 से 8वां स्थान19 मिलियन डॉलर (181 करोड़ रुपये)
9 से 16वां स्थान15 मिलियन डॉलर (143 करोड़ रुपये)
17 से 32वां स्थान11 मिलियन डॉलर (105 करोड़ रुपये)
33 से 48वां स्थान9 मिलियन डॉलर (86 करोड़ रुपये)

शुरुआती दौर में बाहर होने वाली टीमों को भी बड़ा इनाम

इस बार टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 48 टीमों में से जो टीमें 33वें से 48वें स्थान पर रहेंगी, उन्हें भी 9 मिलियन डॉलर यानी करीब 86 करोड़ रुपये मिलेंगे।

यह राशि भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम को मिली इनामी राशि से तीन गुना से अधिक है।

48 टीमों के साथ नया इतिहास

फीफा वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। पहली बार 48 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको संयुक्त रूप से इस मेगा इवेंट की मेजबानी करेंगे, जो फुटबॉल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On