शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर लगाया बड़ा आरोप, भारत-बांग्लादेश मैच का जिक्र करते हुए दी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Shahid Afridi made a big allegation about India, reacted by referring to the India-Bangladesh match

शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर लगाया बड़ा आरोप, भारत-बांग्लादेश मैच का जिक्र करते हुए दी प्रतिक्रिया : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय टीम को लेकर आईसीसी पर बड़ा आरोप लगाया है. हालांकि उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन ऐसा बयान दिया है कि जब भी भारतीय टीम खेल रही होती है तो आईसीसी पर काफी दबाव होता है.

दरअसल भारत ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को पांच रन से हरा दिया. भले ही यह मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा था, लेकिन इस मैच से पाकिस्तान की बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई थीं। दरअसल, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान का भारत से यह मैच हारना जरूरी था। बांग्लादेश ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी लेकिन मैच नहीं जीत सकी।

ये भी पढ़े : स्विच हिट खेलने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हुए डेविड वॉर्नर, देखे वीडियो

भारत ने बांग्लादेश के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा और लिटन दास ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी. बारिश के खतरे को देखते हुए बांग्लादेश बेहतर स्ट्राइक रेट से रन बना रहा था। यही वजह रही कि टीम ने महज 7 ओवर में 66 रन बना लिए।

लिटन दास ने 27 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। हालांकि जब लगा कि वह टीम को जीत की दहलीज पर ले जाएंगे, तभी बारिश आ गई। बारिश के बाद बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला, जो वह हासिल नहीं कर पाई।

बारिश के तुरंत बाद शुरू हुआ मैच- अफरीदी

हालांकि पाकिस्तान की तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं कि मैदान गीला होने के बावजूद मैच हो गया और इस वजह से बांग्लादेश हार गया. पाकिस्तान के समा टीवी पर बातचीत के दौरान एक पत्रकार ने सीधा-साधा आरोप लगाया कि आईसीसी भारत को किसी भी हाल में सेमीफाइनल में पहुंचाना चाहती है. वहीं, अफरीदी ने कहा कि आईसीसी पर दबाव है। उन्होंने कहा,

लिटन दास की पारी से मैदान पर मौजूद लोगों का काफी मनोरंजन हुआ होगा. यह एक शानदार मैच रहा है। मुझे पता है कि भारी बारिश के बावजूद मैच तुरंत शुरू हो गया था। जाहिर है जब भारत खेल रहा होता है तो आईसीसी पर दबाव होता है। इसमें कई चीजें शामिल हैं। कुल मिलाकर बांग्लादेश ने बहुत अच्छा खेला।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...