फैंस के लिए अच्छी खबर, भारत-पाकिस्तान मैच में मौसम में हुआ सुधार

Kiran Yadav
Published On:
Good news for fans, weather improves in India-Pakistan match

फैंस के लिए अच्छी खबर, भारत-पाकिस्तान मैच में मौसम में हुआ सुधार :भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होने वाले मैच को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है. मेलबर्न में मौसम में सुधार हुआ है। पहले यहां तेज बारिश हो रही थी और मैच के दिन भी बारिश की संभावना थी लेकिन अब मौसम में काफी सुधार हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में इस समय भारी बारिश हो रही है। वहीं मेलबर्न में भी कल बारिश हुई थी। शुक्रवार को 96 फीसदी बारिश, शनिवार को हल्की धूप और रविवार को 60 फीसदी बारिश होने की संभावना थी. इसी वजह से माना जा रहा था कि दोनों टीमों के बीच बिना गेंद फेंके मैच रद्द हो सकता है। अब अच्छी खबर यह है कि मौसम में पहले से काफी सुधार हुआ है और शनिवार के दिन बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई. हालांकि बादल अभी भी मंडरा रहे हैं।

ये भी पढ़े : बड़ौदा महिला क्रिकेट टीम की बस और लॉरी के बीच हुई जोरदार टक्कर , 4 खिलाड़ी और टीम मैनेजर घायल

आपको बता दें कि पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 10 विकेट से बुरी तरह मात दी थी और वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार भारत को हराया था। भारतीय टीम इस बार उस हार का बदला लेना और जीतना चाहेगी। हालांकि टीम इंडिया के लिए ये इतना आसान नहीं होने वाला है. पाकिस्तानी टीम भी शानदार फॉर्म में है।

भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के खिलाड़ी अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी का सामना करने के लिए खास अंदाज में तैयारी की। रोहित शर्मा को नेट्स में बाएं हाथ के गेंदबाज से थ्रोडाउन का सामना करना पड़ा और उन्होंने जितना हो सके वी में खेलने की कोशिश की। शाहीन अफरीदी भी बाएं हाथ के गेंदबाज हैं और इसी वजह से रोहित शर्मा ने भी बाएं हाथ के इस गेंदबाज का सामना किया और अपनी तैयारी की.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Smriti Mandhana
|

Smriti Mandhana : हांगकांग के खिलाफ शतक का मिला बड़ा फायदा, ICC T20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना मजबूत

Smriti Mandhana – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप में शानदार शतक लगाने ...

Bangladesh vs West Indies
|

Bangladesh vs West Indies : बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का ऐलान, WTC फाइनल की रेस में बड़ा मौका

Bangladesh vs West Indies – बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मंगलवार, 8 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ...

Babar Azam
|

Babar Azam : पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल के बीच बाबर आजम ने खोली चुप्पी

Babar Azam – पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद ...

Asian Games
|

Asian Games : भारतीय क्रिकेटरों को नहीं मिलेगी 5 स्टार होटल की सुविधा, जानिए कहां ठहरेंगे खिलाड़ी

Asian Games – जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर स्थिति साफ हो गई ...

BCCI
|

BCCI : BCCI ने ChatGPT, Campa और SBI Life को बनाया एसोसिएट पार्टनर, 130 करोड़ से ज्यादा की डील

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए तीन बड़े ब्रांडों के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : 103 रन बनाकर भी बांग्लादेश ने रचा कमाल, UAE को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

Asia Cup 2026 – महिला एशिया कप 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश की महिला टीम ने मेजबान यूएई को 34 रन से ...