कड़े मुकाबले में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को दी पांच विकेट से मात

Kiran Yadav
Published On:
England beat Afghanistan by five wickets in a tough match

कड़े मुकाबले में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को दी पांच विकेट से मात : टी20 विश्व कप 2022 में सुपर 12 के दूसरे मुक़ाबले में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान (ENG vs AFG) को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 112 पर सिमट गई, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 18.1 ओवर में 113/5 का स्कोर बनाया और मैच जीत लिया। सैम करन को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अफगानिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज रहमानुल्ला 11 के स्कोर पर 10 रन बनाकर मार्क वुड का शिकार बने। दूसरे सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई कुछ खास नहीं कर सके और 17 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इब्राहिम जादरान और उस्मान गनी ने पारी को संभाला और स्कोर 62 तक पहुंचाया। जादरान 32 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हो गए। नजीबुल्लाह जादरान का विकेट 82 के स्कोर पर गिरा और वह 13 रन पर आउट हो गए। कप्तान मोहम्मद नबी भी कुछ खास नहीं कर सके और 3 रन बनाकर चले गए। अन्य बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सके और टीम दो गेंद शेष रहते ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने घातक गेंदबाजी की और 10 रन देकर पांच विकेट झटके। बेन स्टोक्स और मार्क वुड ने भी दो-दो विकेट लिए।

ये भी पढ़े : कॉनवे और एलेन की शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हराया

113 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को पहले विकेट के लिए 35 रन की शुरुआत मिली. कप्तान जोस बटलर 18 रन बनाकर फजलह फारूकी का शिकार बने। नौवें ओवर में एलेक्स हेल्स का विकेट गिरा और उन्हें फरीद अहमद ने 20 गेंदों में 19 रन पर आउट कर दिया। बेन स्टोक्स फ्लॉप रहे और वह केवल 2 रन ही बना सके। डेविड मालन भी 30 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। हैरी ब्रूक को राशिद खान ने रन किया और वह 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हालांकि इंग्लैंड को ज्यादा परेशानी नहीं हुई क्योंकि लक्ष्य छोटा था और टीम ने 19वें ओवर में जीत दर्ज कर ली। लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंदों में नाबाद 29 और मोईन अली ने 10 गेंदों में नाबाद 8 रन बनाए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Smriti Mandhana
|

Smriti Mandhana : हांगकांग के खिलाफ शतक का मिला बड़ा फायदा, ICC T20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना मजबूत

Smriti Mandhana – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप में शानदार शतक लगाने ...

Bangladesh vs West Indies
|

Bangladesh vs West Indies : बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का ऐलान, WTC फाइनल की रेस में बड़ा मौका

Bangladesh vs West Indies – बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मंगलवार, 8 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ...

Babar Azam
|

Babar Azam : पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल के बीच बाबर आजम ने खोली चुप्पी

Babar Azam – पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद ...

Asian Games
|

Asian Games : भारतीय क्रिकेटरों को नहीं मिलेगी 5 स्टार होटल की सुविधा, जानिए कहां ठहरेंगे खिलाड़ी

Asian Games – जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर स्थिति साफ हो गई ...

BCCI
|

BCCI : BCCI ने ChatGPT, Campa और SBI Life को बनाया एसोसिएट पार्टनर, 130 करोड़ से ज्यादा की डील

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए तीन बड़े ब्रांडों के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : 103 रन बनाकर भी बांग्लादेश ने रचा कमाल, UAE को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

Asia Cup 2026 – महिला एशिया कप 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश की महिला टीम ने मेजबान यूएई को 34 रन से ...