सुपर 12 के आखिरी मुक़ाबले में भारत ने ज़िम्बाब्वे को 71 रनों से हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा मुक़ाबला

Kiran Yadav
Published On:
India beat Zimbabwe by 71 runs in the last match of Super 12, will face England in the semi-final

सुपर 12 के आखिरी मुक़ाबले में भारत ने ज़िम्बाब्वे को 71 रनों से हराया,सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा मुक़ाबला : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 के 29वें मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराकर ग्रुप स्टेज का अंत किया। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 186/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18वें ओवर में 115 रन पर ऑल आउट हो गई। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह भारत अपने ग्रुप में आठ अंकों के साथ शीर्ष पर रहा और अब सेमीफाइनल में उसका सामना इंग्लैंड से होगा।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने करना फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा का विकेट 27 के स्कोर पर गिरा. रोहित ने 15 रन बनाए. यहां से केएल राहुल और विराट कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए। विराट 26 रन बनाकर शॉन विलियम्स का शिकार बने। राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मौजूदा विश्व कप का दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 35 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।

ऋषभ पंत फ्लॉप हो गए और 3 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी कर स्कोर को 160 के पार पहुंचाया। पांड्या आखिरी ओवर में 18 रन पर आउट हो गए। सूर्यकुमार 25 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाज़ी में जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने दो विकेट लिए उसके अलावा सिकंदर रज़ा , ब्लेसिंग मुज़ारबनी और रिचर्ड नगारवा को एक – एक विकेट मिला।

ये भी पढ़े : पाकिस्तान को किसने पहुंचाया सेमीफाइनल में, वेंकटेश प्रसाद ने ट्ववीट कर खोला राज

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे को पारी की पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा और वेस्ली मधेवरे बिना कोई रन बनाए चले गए. अगले ओवर में रेजिस चकाबवा भी आउट हुए। उन्हें भी खाता खोलने का मौका नहीं मिला। शॉन विलियम्स ने 18 गेंदों में 11 रन बनाए और छठे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने कप्तान क्रेग एर्विन को अपना शिकार बनाया। वह 13 रन बनाकर आउट हो गए। 36 के स्कोर पर टोनी मुनयोंगा भी 5 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह जिम्बाब्वे की आधी टीम वापस आ गई थी।

यहां से सिकंदर रजा और रयान बर्ले ने पारी की कमान संभाली और स्कोर 96 तक पहुंचाया। अश्विन ने 35 के निजी स्कोर पर वॉक किया। कुछ और विकेट गिरे। रजा भी 17वें ओवर में 34 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह जिम्बाब्वे की पारी बिना फुल ओवर खेले ही खत्म हो गई। गेंदबाज़ी में भारत के लिए अश्विन ने तीन विकेट लिए उसके अलावा मोहम्मद शमी ओर हार्दिक पंड्या को दो – दो विकट मिले जबकि भुवनेश्वर कुमार , अर्शदीप सिंह ओर अक्षर पटेल को एक- एक विकट मिला।

अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुक़ाबला न्यूज़ीलैंड से 9 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल भारत इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को एडिलेड में खेलेगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

BCCI
|

BCCI : 3 सितंबर को होगी बड़ी बैठक, इंग्लैंड-आयरलैंड की हार से लेकर खिलाड़ियों की चोट तक पर होगा मंथन

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 3 सितंबर को मुंबई में एक अहम बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में हाल ही ...

Tendulkar
|

Tendulkar : Sachin Tendulkar के साथ मिला था अवॉर्ड, 93 मैच में ठोके 7134 रन; फिर रिश्वत के आरोप ने खत्म कर दिया क्रिकेट करियर!

Tendulkar – क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनमें प्रतिभा तो भरपूर होती है, लेकिन किस्मत और परिस्थितियां उनका साथ नहीं ...

Pakistan Cricket
|

Pakistan Cricket : इमाम उल हक पर भड़के आकिब जावेद, बोले- ‘दुनिया हम पर हंस रही है

Pakistan Cricket – पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। लगातार दो टेस्ट मैचों में करारी हार ...

Pakistan Cricket
|

Pakistan Cricket : इंग्लैंड में बुरी तरह फंसा पाकिस्तान, 7 खिलाड़ियों की छुट्टी बाबर आजम पर कसा तंज

Pakistan Cricket – इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की खराब स्थिति के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लिया है। ...

Asian Games 2026
|

Asian Games 2026 : भारत-पाकिस्तान की शिकायतों पर जापान का जवाब, मैदान को लेकर कही बड़ी बात

Asian Games 2026 – जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट की तैयारियों को लेकर भारत, पाकिस्तान समेत कई एशियाई क्रिकेट बोर्डों ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England : तीसरे टेस्ट से पहले PCB का बड़ा एक्शन, 7 खिलाड़ी बाहर; कोच भी हटाए, जानें नई टीम

Pakistan vs England – इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा और अप्रत्याशित फैसला ...