इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच को लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा रिएक्शन

Kiran Yadav
Published On:
Indian captain Rohit Sharma gave a big reaction to the semi-final match against England

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच को लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा रिएक्शन : इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा है कि इंग्लैंड की टीम काफी कड़ी चुनौती पेश करेगी क्योंकि वह इस टी20 विश्व कप में काफी शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। रोहित शर्मा के अनुसार इंग्लैंड को हराना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा और वह मुक़ाबला चुनौतीपूर्ण होगा।

दरअसल भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर थी। इसी वजह से अब उनका सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड की टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही। इंग्लैंड की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो काफी अच्छा खेल दिखा रहे हैं. जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, बेन स्टोक्स, सैम कुरेन और मार्क वुड जैसे खिलाड़ी फॉर्म में हैं।

ये भी पढ़े : सिडनी में यौन उत्पीड़न के आरोप में श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलाका गिरफ्तार

हमें जल्द से जल्द परिस्थितियों के अनुकूल खुद को ढालना होगा-रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड को हल्के में न लेने की बात भी कही है। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने कहा,

“हमारे लिए सबसे अहम बात यह है कि हम जितनी जल्दी हो सके परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लें। हम यहां हाल ही में खेले थे लेकिन इंग्लैंड की टीम बहुत कठिन चुनौती पेश करेगी। वह बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ कड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगी और यह एक शानदार मुकाबला होगा। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम यहां कैसे आए और इसी तरह हमें खेलने की जरूरत है। हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका समझनी होगी। यह बहुत ही उच्च दबाव वाला खेल होगा। हमें बेहतर खेलने की जरूरत है। अगर हम यहां से अच्छा खेलते हैं तो आगे और भी बड़ी लड़ाई लड़नी होगी। आपको तुरंत सेट करना होगा और उसके अनुसार योजना बनानी होगी।”

आपको बता दें कि पिछले कई सालों से भारतीय टीम आईसीसी विश्वकप के सेमीफाइनल और फाइनल में हारती आ रही है। इस बार देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इस बार सेमीफाइनल और फाइनल के हार के सिलसिले को तोड़ पाती है या नहीं

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...