शोएब अख्तर ने टी20 विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच होने की इच्छा जताई

Kiran Yadav
Published On:
Shoaib Akhtar expressed his desire to have a final match between India and Pakistan in the T20 World Cup

शोएब अख्तर ने टी20 विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच होने की इच्छा जताई : पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि वह चाहते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाए। शोएब अख्तर ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने की इच्छा जताई है.

दरअसल भारत और पाकिस्तान दोनों ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने ग्रुप से सेमीफाइनल में पंहुचा हैं. सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से 9 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा। जबकि भारत का सामना इंग्लैंड से 10 नवंबर को एडिलेड में होगा । अगर दोनों टीमें अपने-अपने मुक़ाबले जीत जाती हैं तो फाइनल में दोनों की भिड़ंत होगी ।

शोएब अख्तर ने कुछ दिनों पहले भविष्यवाणी की थी कि पाकिस्तान पहले दौर से बाहर हो जाएगा और भारतीय टीम सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी। हालांकि, अब उन्होंने अपने बयान से मुंह मोड़ लिया है और कहा है कि अब वह भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच देखना चाहते हैं।

ये भी पढ़े : कोच राहुल द्रविड़ ने सेमीफाइनल मैच के लिए भारतीय टीम में बदलाव के दिए संकेत

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा, “अब देखते हैं पाकिस्तान क्या करता है. ऐसा नहीं होना चाहिए कि भारत एक फ्लाइट से वापस आ रहा है और पाकिस्तान भी दूसरी फ्लाइट से वापस आ रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए बल्कि मैं भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल देखना चाहता हूं और आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा मजा किसे आएगा? इससे सबसे ज्यादा फायदा आईसीसी और ब्रॉडकास्टर्स को होगा।”

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी उठाव चढ़ाव् भरा रहा हैं । उन्हें अपने पहले ही मैच में भारतीय टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद वह जिम्बाब्वे से भी हार गए और इससे पाकिस्तान के फैंस काफी मायूस हो गए। लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर खड़ा था।

उनके सेमीफाइनल में पहुंचने के दरवाज़े लगभग बंद हो गए थे लेकिन नीदरलैंड की जीत से उन्हें जीवनदान मिल गया । नीदरलैंड ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सबको चौका दिया। दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल खेला गया और उस मैच में पाकिस्तान ने जीत हासिल की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...