IPL 2023: IPL में कब तक खेलेंगे MS Dhoni, सुरेश रैना ने दी बड़ी जानकारी

Published On:
IPL में कब तक खेलेंगे MS Dhoni

IPL में कब तक खेलेंगे MS Dhoni- आईपीएल का रोमांच शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। लीग शुरू होने से पहले हर टीम अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश कर रही है.

इसी बीच आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के खेलने को लेकर जानकारी सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले सुरेश रैना ने यह अहम जानकारी दी।

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के नए सीजन में अपना पहला मैच 31 मार्च को अहमदाबाद में खेलेगी। लीग के शुरूआती मैच में गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

लीजेंड्स क्रिकेट लीग में खेलने वाले सुरेश रैना ने एमएस धोनी के आईपीएल में खेलने को लेकर चौंकाने वाली जानकारी का खुलासा किया।

उन्होंने कहा कि एमएस धोनी आईपीएल के मौजूदा सीजन के साथ-साथ अगले साल के सीजन में भी खेलने के योग्य हैं।

इस वर्ष का प्रदर्शन परिणाम निर्धारित करेगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में इस सीजन में काफी दम है। इस साल रुतुराज गायकवाड़ और बेन स्टोक्स समेत कई स्टार खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।

जमकर पसीना बहा रहे MS Dhoni

एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के अन्य खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों से मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। धोनी लंबे शॉट मारने और गेंदबाजी करने के अलावा नेट प्रैक्टिस में भी हाथ आजमाते नजर आए।

सोशल मीडिया पर धोनी की गेंदबाजी का वीडियो भी वायरल हुआ था। और तो और इस टीम के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ भी 360 डिग्री शॉट जमाते नजर आए.

जहां तक पिछले सीजन की बात है तो चेन्नई सुपर किंग्स का सीजन अच्छा नहीं रहा था। नतीजतन, टीम अंक तालिका में सबसे नीचे से दूसरे स्थान पर रही।

सीएसके ने 14 मैचों में सिर्फ 4 मैच जीते हैं, जबकि 10 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही, रवींद्र जडेजा ने पिछली श्रृंखला के पहले कुछ मैचों में टीम की कप्तानी की, लेकिन उन्होंने कुछ खास नहीं किया।

यह भी पढ़ें- WPL 2023: Virat Kohli ने बढ़ाया ऐसा हौसला, Kanika Ahuja ने जबरदस्त पारी खेलकर RCB को दिला दी पहली जीत, WATCH VIDEO!

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Sumit Chaudhary

Sumit एक सपोर्ट जर्नलिस्ट हैं, सुमित को क्रिकेट मे काफी दिलचस्पी है, इसीलिए सुमित Cricketyatri के माध्यम से अपना अनुभव लोगों तक पहुचा पा रहे हैं

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...