IND vs AUS: Virat Kohli ने खोल दिया बल्ला, Smith अपनी उंगली उठाते रह गए, Watch Video!

Updated On:
Virat Kohli ने खोल दिया बल्ला

Virat Kohli ने खोल दिया बल्ला- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की।

कोहली अपनी लय में दिखे और हमेशा की तरह चौके-छक्के मारने लगे. 18वें ओवर में उन्होंने ऐसा शानदार छक्का जड़ा कि चेपॉक स्टेडियम के दर्शक भाव विभोर हो गए.

चौका ठोक कर दिखाए तेवर

कोहली ने 18वें ओवर में एश्टन एगर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपने तेवर दिखाए. अगली गेंद जब कोहली ने खाली छोड़ी तो आगर को कुछ राहत महसूस हुई, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि कोहली आगे उनका क्या करने वाले हैं।

आगर ने जैसे ही चौथी गेंद फेंकी कोहली ने टांगें खोलकर बल्ले का मुंह खोला और डीप एक्स्ट्रा कवर की ओर ऐसा छक्का जड़ा कि स्मिथ उसे पकड़ने के लिए उंगली उठाकर इशारा करते रहे, लेकिन कोहली का तूफानी शॉट सीधे बाउंड्री के पार चला गया.

रोहित और गिल ने अच्छी शुरुआत की

कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की। हालांकि बाद में बल्लेबाजों की लय बिगड़ गई।

नतीजतन, रोहित शर्मा ने 17 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि गिल ने 49 गेंदों में 37 रन बनाए। टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में 77 रन पर जो दो विकेट गंवाए थे, वे 77 रन पर गिर गए. इसके बाद कोहली और राहुल ने मिलकर पारी को संभाला।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: ‘ये आपका स्टेंडर्ड नहीं’ Sunil Gavaskar के कमेंट ने जीता दिल, Siraj के समर्थन में उतरे गावस्कर, Watch Video!

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Sumit Chaudhary

Sumit एक सपोर्ट जर्नलिस्ट हैं, सुमित को क्रिकेट मे काफी दिलचस्पी है, इसीलिए सुमित Cricketyatri के माध्यम से अपना अनुभव लोगों तक पहुचा पा रहे हैं

Follow Us On

Related Articles

AUS vs ZIM
|

AUS vs ZIM : मैट रेनशॉ के पहले वनडे शतक और नाथन एलिस के 5 विकेट से ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत

AUS vs ZIM – जिम्बाब्वे दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का आगाज शानदार जीत के साथ किया है। हरारे ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, T20I में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले फुल मेंबर टीम के गेंदबाज बने

IND vs AFG – भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया अगला प्लान, नीतीश रेड्डी ने कहा- ‘खुद पर भरोसा करना जरूरी’

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : नीतीश कुमार रेड्डी ने 6 T20I में जीते 2 Player of the Match अवॉर्ड, दिल्ली में फिर चमके

IND vs AFG – भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : फॉर्म में लौटे संजू सैमसन ने मचाया धमाल, 20 गेंदों में जड़ा सबसे तेज T20I अर्धशतक

IND vs AFG – भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ा। ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने नहीं पहुंची टीम इंडिया, मोहम्मद यूसुफ ने किया समर्थन

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर ...