बारिश के चलते अफगानिस्तान और आयरलैंड का मैच बिना कोई गेंद फेके हुआ रद्द

Kiran Yadav
Updated On:
Afghanistan and Ireland match canceled without a ball being bowled due to rain

बारिश के चलते अफगानिस्तान और आयरलैंड का मैच बिना कोई गेंद फेके हुआ रद्द : टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मेलबर्न में होने वाले मैचों की लगातार बारिश होती रही और इसी के चलते आज अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाला मैच रद्द कर दिया गया. लगातार बारिश के कारण टूर्नामेंट के सुपर 12 के 13वें मुक़ाबले में टॉस भी नहीं हो सका और लंबे इंतजार के बाद मैच को रद्द करना पड़ा.

मैच का रद्द होना अफगानिस्तान के लिए बड़ा झटका हो सकता है। टीम के तीन मैच हो चुके हैं लेकिन इनमें से सिर्फ एक मैच का नतीजा निकला, बाकी के दो मैच बारिश के कारण धुल गए। यह लगातार दूसरा मैच है जिसमें अफगानिस्तान बिना खेले ही निराश हुआ है। इससे पहले, न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका मैच भी बिना टॉस के रद्द कर दिया गया था। अफगानिस्तान 2 अंकों के साथ अपने ग्रुप में सबसे नीचे है। ऑस्ट्रेलिया के भी इतने ही अंक हैं लेकिन एक जीत से उसे फायदा है और कंगारू टीम अफगानिस्तान से ऊपर है.

ये भी पढ़े : पाकिस्तान अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है ? जानिए क्या है पूरा समीकरण

मैच रद्द होने से आयरलैंड को मिला फायदा

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच रद्द होने से आयरलैंड की टीम को फायदा हुआ है और टीम अपने ग्रुप पॉइंट टेबल में 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. आयरलैंड ने अपने पिछले मैच में डकवर्थ-लुईस नियम की मदद से बारिश की मदद से इंग्लैंड को 5 रन से हरा दिया था। ऐसे में उनके खाते में एक और अंक जुड़ गया है और उन्हें इसका लाभ आगे भी मिल सकता है.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...