आईपीएल से संन्यास लेने के बाद हार्दिक पांड्या ने किरोन पोलार्ड के लिए लिखा खास पोस्ट

Kiran Yadav
Published On:
After retiring from IPL, Hardik Pandya wrote a special post for Kieron Pollard.

आईपीएल से संन्यास लेने के बाद हार्दिक पांड्या ने किरोन पोलार्ड के लिए लिखा खास पोस्ट : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अब आईपीएल में नहीं खेलेंगे बल्कि नई भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसको लेकर मुंबई इंडियंस में उनके साथी हार्दिक पांड्या ने एक दिल को छू लेने वाला संदेश लिखा है।

कीरोन पोलार्ड अब मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच के रूप में नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस ने जब रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की तो उसमें कीरोन पोलार्ड का नाम भी था।

हालांकि, पोलार्ड ने पहले ही संन्यास की घोषणा कर दी थी और कहा था कि वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ किसी भी टीम के लिए नहीं खेलेंगे। 13 साल तक मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेलने के बाद अब वह उनके साथ बतौर कोच जुड़े रहेंगे।

ये भी पढ़े : आईपीएल 2023 तक फिट हो जायेंगे ग्लेन मैक्सवेल” , आरसीबी के हेड कोच माइक हेसन ने दी प्रतिक्रिया

इसको लेकर हार्दिक पांड्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने पोलार्ड के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं और साथ में एक लंबा सा कैप्शन भी लिखा।

इसके कैप्शन में उन्होंने पोलार्ड के साथ खेलने के अनुभव के बारे में बताया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. हार्दिक ने लिखा,

“माई पोली, मैं आपसे बेहतर गुरु और दोस्त के लिए नहीं कह सकता था। मैदान पर आपके साथ खेलना मेरे अब तक के करियर के सबसे अच्छे अनुभवों में से एक रहा है। एक भी पल उदास नहीं था। मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं।” आपकी नई भूमिका में। ” मैं आपके सर्वोत्तम की कामना करता हूं। जिस तरह से मैं आपको जानता हूं, मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि आप अपनी नई भूमिका में सफल होंगे और निडर क्रिकेटरों की एक और पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे। हर चीज के लिए शुक्रिया मेरे भाई, शुभकामनाएं और जल्द ही मिलते हैं।”

हार्दिक के इस पोस्ट पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. उनका कहना है कि आईपीएल में पोलार्ड को खेलते हुए देखना उनके लिए बहुत खुशी की बात रही है और अब उन्हें खेलते हुए न देखना काफी मुश्किल होने वाला है.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...