30वां टेस्ट शतक लगाने के बाद स्टीव स्मिथ ने संन्यास की खबरों को लेकर दिया बड़ा बयान

Kiran Yadav
Published On:
After scoring his 30th Test century, Steve Smith made a big statement regarding the news of his retirement.

30वां टेस्ट शतक लगाने के बाद स्टीव स्मिथ ने संन्यास की खबरों को लेकर दिया बड़ा बयान : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 30वां शतक जड़ने के बाद संन्यास की खबरों पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह अभी संन्यास नहीं लेंगे और इस समय वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (AUS vs SA) के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जहां सिडनी में दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कमाल करते हुए अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक जमाया. स्मिथ ने यहां शानदार पारी खेली। उन्होंने 192 गेंदों में 104 रन बनाए।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपना शतक पूरा करते ही ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह मैथ्यू हेडन (30 शतक) के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए उनसे ज्यादा शतक पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (41) और स्टीव वॉ (32) के नाम हैं।

ये भी पढ़े : टी20 में कोच राहुल द्रविड़ ने युवा टीम बनाने पर दिया जोर

संन्यास की खबरों को लेकर स्टीव स्मिथ ने किया खंडन

फॉक्स क्रिकेट पर बातचीत के दौरान स्टीव स्मिथ ने अपने संन्यास की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा,

“मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। इस समय जिस तरह से चीजें चल रही हैं उससे मैं काफी सहज महसूस कर रहा हूं। कई अच्छे दौरे आ रहे हैं और मैं बहुत उत्साहित हूं कि मैं अब भी बेहतर होने की कोशिश कर रहा हूं।”

स्मिथ ने आगे कहा,

“मुझमें अब भी सुधार करने की ललक है और मैं युवा खिलाड़ियों की मदद करना चाहता हूं। मैं अपने खेल का लुत्फ उठा रहा हूं और मेरा संन्यास का कोई इरादा नहीं है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...