नागपुर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा एक और झटका , स्टार्क और हेजलवुड के बाद बाहर हुआ यह प्रमुख खिलाड़ी

Kiran Yadav
Published On:
Another blow to the Australian team before the Nagpur Test, this key player out after Stark and Hazlewood

नागपुर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा एक और झटका , स्टार्क और हेजलवुड के बाद बाहर हुआ यह प्रमुख खिलाड़ी : नागपुर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई हैं। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के बाद ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन उंगलियों में फ्रैक्चर होने के चलते पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ग्रीन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी , जिससे वह अभी उबर भी नहीं पाए हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के अभ्यास सत्र के दौरान ग्रीन ने बल्लेबाजी नहीं की, हालांकि, उन्हें कुछ फिटनेस प्रशिक्षण करते देखा गया। टीम प्रबंधन ने यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रुख अपनाया है कि उनकी चोट गंभीर न हो।

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के उप-कप्तान स्टीव स्मिथ ने पुष्टि की है कि ग्रीन ने अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं है और उन्होंने कहा कि उनका नेट्स में गेंदबाज़ी करना अभी बाकी है।

अगर ग्रीन पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलते है ,तो ऑस्ट्रेलिया को एक अतिरिक्त बल्लेबाज और चार विशेषज्ञ गेंदबाजों को खिलाना पड़ सकता है। ऐसे में मैट रेनशॉ या पीटर हैंड्सकॉम्ब को प्लेइंग XI में जगह मिल सकती है।

ESPNcricinfo से बातचीत के दौरान स्मिथ ने कहा ,

“मुझे नहीं लगता कि वह पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। उन्होंने नेट्स अभी तक बल्लेबाज़ी का अभ्यास भी नहीं किया है। यह कहना मुश्किल है की वह पहले टेस्ट में खेलेंगे या नहीं। मुझे पूरा यकीन नहीं है और हम इंतजार करेंगे और देखेंगे की वह कितने फिट हैं “

ये भी पढ़े : बिना बॉक्स खोले विराट कोहली ने खोया अपना नया फ़ोन , फैंस से ट्विटर पर पूछा यह सवाल

जोश हेजलवुड के न होने से टीम को बड़ा नुकसान – स्टीव स्मिथ

हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी चोटिल हो गए थे और वह नागपुर टेस्ट में नहीं खेलेंगे। दूसरे टेस्ट में भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान ने जोश हेजलवुड की चोट को बड़ा नुकसान बताया लेकिन अन्य तेज गेंदबाजों की तारीफ की। स्मिथ ने कहा,

“हेजलवुड की चोट हमारे लिए बड़ा नुकसान है, लेकिन लांस (मॉरिस) अच्छे गेंदबाज हैं, स्कॉट बोलैंड अच्छे रहे हैं। उनकी नैसर्गिक लंबाई ऐसी पिचों के अनुकूल होगी। लांस स्पष्ट रूप से हवा में गति है।”

आपको बता दें कि कैमरून ग्रीन और जोश हेजलवुड के अलावा तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी चोटिल हैं और वे पहले ही नागपुर टेस्ट से बाहर हो गए थे. ऐसे में तेज गेंदबाजी आक्रमण का पूरा भार अनुभवी तेज गेंदबाज और टीम के कप्तान पैट कमिंस पर होगा.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...