AUS vs PAK: पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार, नहीं चली नवनियुक्त कप्तान की रणनीति

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs PAK

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 दिसंबर से पर्थ में खेला जा रहा था। इस मुकाबले के चौथे दिन ही कंगारू टीम ने पाकिस्तान को हराकर सीरीज पर 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मुकाबले की पहली पारी से ही कंगारू टीम पाक टीम पर हावी होती नजर आ रही थी, जबकि दूसरी पारी में तो पाक टीम 100 रनों के आंकड़े को भी ना छू सकी और लिहाजा 360 रनों से इस मुकाबले को हार गई।

पहली पारी से ही पाक टीम पर हावी रहे कंगारू

बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और शुरुआत से ही वो पाक टीम पर हावी रहे। David Warner ने पहली पारी में ही शानदार शतक जड़ा। उनकी 164 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत कंगारू टीम ने पहली पारी में 487 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में पाकिस्तान टीम का जादू उतना नहीं चल सका और वो 271 रनों पर ही सिमट गए। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जहां Nathan Lyon ने 3 विकेट लिए, तो वहीं कप्तान Patt Cummins को दो और Mitchell Starc को भी 2 सफलताएं मिलीं। 

दूसरी पारी में पाकिस्तान की हालत खराब

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहली पारी में शानदार लीड के बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 233 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। ऐसे में पाक टीम को जीत के लिए 450 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि इस दौरान पाक टीम महज 89 रनों पर ही ढेर हो गए। इस सीरीज के लिए Shan Masood को पाकिस्तान का नवनियुक्त कप्तान बनाया गया था और इस हार के साथ लगता है कि उनके कप्तानी का आगाज कुछ खास अच्छा नहीं रहा है।

वहीं इस टेस्ट मैच के दौरान Shan Masood बल्लेबाजी में भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। नतीजा ये रहा कि पाक टीम को पहले मुकाबले में ही 360 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला अब बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच होगा। ये मैच 26 से 30 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। जहां एक तरफ पाक टीम इस दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में वापसी की ताक में होगी, तो वहीं दूसरी तरफ कंगारू टीम इस मुकाबले के साथ सीरीज पर कब्जा बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Sri Lanka Women
|

Sri Lanka Women : बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची

Sri Lanka Women – श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर लगातार ...

South Africa
|

South Africa: जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती ट्राई सीरीज, ब्रेविस बने टूर्नामेंट के हीरो

South Africa – साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल मुकाबले में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ...

Australia
|

Australia : 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, लाबुशेन को फिर मिला मौका; देखें पूरी टीम

Australia – ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ...

Dhawan
|

Dhawan : टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Dhawan – भारतीय क्रिकेट में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देशभर में जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर हजारों खिलाड़ी क्रिकेट ...

Rinku Singh
|

Rinku Singh : यूपी टी20 में कप्तानी से मचाया धमाल, मेरठ को बनाया चैंपियन

Rinku Singh – रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब ...

Asia Cup
|

Asia Cup : पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल? हारते ही बिगड़ सकता है समीकरण

Asia Cup – महिला टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक भारत और ...