AUS vs SL Head-To-Head: वनडे में 102 बार हुआ है ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका का सामना, जानें किसने कितने बार मारी है बाजी?

Ankit Singh
Published On:
AUS vs SL Head-To-Head

World Cup 2023 का 14वां मैच आज Australia और Sri Lanka के बीच खेला जाना है। ये मुकाबला लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में दोपहर 2 बजे से खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि आज के मुकाबले में दोनों ही टीमें अपनी लाज बचाने के लिए लड़ती नजर आएंगी। बता दें कि आज के मैच में जो टीम हारती है, वो इस टूर्नामेंट में हार की हैंट्रिक लगा लेगी।

दरअसल, विश्व कप में अबतक दोनों ही टीमों को अपने खेले गए दोनों ही मुकाबलों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया को जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के हाथों शिकस्त मिली है तो वहीं श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान से शिकस्त मिली है। ऐसे में आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें पूरी तरह से जीत और जीत के इरादे से ही मैदान पर उतरेंगी।

AUS vs SL Head-To-Head : वनडे में हेड-टू-हेड बैटल में किसका पलड़ा भारी?

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच अब तक 102 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 63 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका के हिस्से में सिर्फ 35 जीत दर्ज हुई है। वहीं दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में से 4 मैचों के परिणाम नहीं निकले। वहीं न्यूट्रल वेन्यू पर ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच हुए 11 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 8 जबकि श्रीलंका ने 2 मैच जीते हैं। इसके अलावा एक मैच का परिणाम नहीं निकला।

World Cup 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड

पैट कमिंस (C), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क।

World Cup 2023 के लिए श्रीलंका की स्क्वाड

दासुन शनाका (C), कुसल मेंडिस (VC), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On