ख्वाजा और स्मिथ के शानदार शतक की बदौलत मज़बूत स्थिति में पंहुचा ऑस्ट्रेलिया

Kiran Yadav
Published On:
Australia reached a strong position thanks to the brilliant centuries of Khawaja and Smith

ख्वाजा और स्मिथ के शानदार शतक की बदौलत मज़बूत स्थिति में पंहुचा ऑस्ट्रेलिया : सिडनी में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका (AUS vs SA) के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भी ख़राब रोशनी के चलते खेल जल्दी समाप्त हुआ और पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकट के नुकसान पर 475 रनों का स्कोर बनाया।

ऑस्ट्रेलिया पहले दिन दो विकट के नुकसान पर 147 रनों से आगे खेलते हुए उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ ने अपनी पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। इन दोनों ने पहले अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 200 के पार पहुंचाया। ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 13वां शतक पूरा किया।

कुछ देर बाद स्मिथ ने भी अर्धशतक पूरा किया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी थी और लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 83 ओवर में 266/2 का स्कोर बना लिया था। ख्वाजा 108 और स्मिथ 59 रन बनाकर नाबाद थे।

ये भी पढ़े : मेरा रिकॉर्ड तोड़ने के चक्कर में हड्डियां न तुड़वा लें , पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने उमरान मालिक पर दिया मजेदार बयान

लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 300 का आंकड़ा पार किया। कुछ देर बाद उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ के बीच तीसरे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी भी पूरी हुई। ख्वाजा ने 150 रन पूरे किए। वहीं, स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक लगाया और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन (29) के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

हालांकि स्मिथ अपना शतक पूरा करने के बाद 104 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने. चाय तक ऑस्ट्रेलिया ने 394/3 का स्कोर बना लिया था।

ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम सत्र में 400 का आंकड़ा पार किया। वहीं ट्रैविस हेड ने भी तेजी से अपना अर्धशतक पूरा किया। हेड और ख्वाजा ने शतकीय साझेदारी की और दोनों स्कोर को 468 तक ले गए।

हेड सिर्फ 59 गेंदों पर 70 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से ज्यादा खेल नहीं हो सका और खराब मौसम के कारण दूसरे दिन का खेल जल्दी खत्म हुआ। ख्वाजा 195 और मैट रेनशॉ 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...