नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम चोटिल कैमरन ग्रीन की जगह इस खिलाड़ी कर सकती हैं टीम में शामिल , भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

Kiran Yadav
Published On:
Australian team can replace injured Cameron Green in Nagpur Test, this player can join the team, great record against India

नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम चोटिल कैमरन ग्रीन की जगह इस खिलाड़ी कर सकती हैं टीम में शामिल , भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड : अगले महीने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत आने वाली है। ऑस्ट्रेलिया का यह दौरा भारत के लिए काफी अहम साबित होने वाला है क्योंकि अगर भारतीय टीम को इस बार भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाना है तो उसे दमदार खेल दिखाना होगा.

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सिडनी में अभ्यास शुरू कर दिया है। हालांकि उसके कुछ खिलाड़ियों की चोट टीम के लिए चिंता का विषय जरूर है. इनमें से एक नाम ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का भी है।

कैमरून ग्रीन पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनका नौ फरवरी से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में खेलना तय नहीं है। अंगुली में चोट के कारण ग्रीन को पहले टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ सकता है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम पीटर हैंड्सकॉम्ब को बैकअप के तौर पर देख रही है, ताकि ग्रीन के आउट होने पर उन्हें खिलाया जा सके.

ये भी पढ़े : भारत के खिलाफ भारत में टेस्ट सीरीज जीतना सबसे बड़ी चुनौती होगी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में कैमरन ग्रीन के बारे में कहा,

“वह हमारे लिए वास्तव में महत्वपूर्ण खिलाड़ी है।”

पीटर हैंड्सकॉम्ब के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा ,

“यह सर्वविदित है कि स्पिन के खिलाफ उनका खेल बहुत अच्छा है और हमें लगता है कि वह दो-तीन साल पहले जिस फॉर्म में टीम के लिए प्रदर्शन कर रहे थे, उसमें वापस आ गए हैं। उन्होंने शील्ड क्रिकेट में धीमी विकेटों पर काफी रन बनाए हैं।” वह विकेट कीपिंग भी कर सकता है, इसलिए अगर एलेक्स केरी को कुछ होता है, तो हमारे पास एक विकल्प है। पीटर उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी है।”

हैंड्सकॉम्ब के जरिए ऑस्ट्रेलिया को मध्यक्रम के बल्लेबाज के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी का भी विकल्प मिलेगा। ऐसे में देखना होगा कि नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच में दोनों में से किसे मौका मिलता है.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...