पीठ दर्द के चलते बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ तस्कीन अहमद पहले वनडे से बाहर

Kiran Yadav
Published On:
Bangladesh fast bowler Taskin Ahmed ruled out of first ODI due to back pain

पीठ दर्द के चलते बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ तस्कीन अहमद पहले वनडे से बाहर : भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद पीठ दर्द के चलते पहले मैच से बाहर हो गए है।

इस बात की पुष्टि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कर दी गई है। बांग्लादेश के टीम के कप्तान तमीम इक़बाल को भी अभ्यास सत्र के दौरान ग्रोइन इंजरी हुई और उनके भी खेलने पर संदेह बरक़रार है। हालाँकि, वह पहला मुकाबला खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर अभी तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कोई स्पष्ट जानकरी नहीं दी है।

ये भी पढ़े : स्मिथ और लाबुशाने ने की शानदार बल्लेबाज़ी , वेस्टइंडीज ने बिना विकट खोये 74 रन बनाए

पीठ दर्द के चलते तस्कीन अहमद पहले वनडे मैच से बाहर

तस्कीन अहम की पीठ दर्द के बाद बोर्ड ने कहा,

”तस्कीन पहले वनडे मैच से बाहर हो गए हैं क्योंकि उनकी पीठ में दर्द फिर से हो रहा है। हम उनकी भागीदारी के संबंध में आगे के फैसले लेने से पहले उनकी प्रगति देखेंगे। हम तमीम की स्कैन रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें कमर में चोट लगी थी और चिकित्सक ने उनकी उपलब्धता के बारे में निर्णय लेने के लिए स्कैन कराने के लिए कहा था।”

बता दें कि बोर्ड ने तस्कीन अहमद की जगह शोरफुल इस्लाम को टीम में शामिल किया है। वहीं, अहमद को ही सिर्फ पीठ में दर्द नहीं है बल्कि 30 नवंबर को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में एकदिवसीय सीरीज से पहले वार्म-अप खेल में तमीम इकबाल को भी कमर में चोट लगी थी।

भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 4 दिसंबर से ढाका में होगी। जबकि टेस्ट सीरीज का आगाज़ 14 दिसंबर से चट्टोग्राम में होगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...