BBL 2022-23 – फाइनल में पर्थ स्काॅचर्स ने ब्रिसबेन हीट को 5 विकेट से हराकर पांचवी बार जीता खिताब

Kiran Yadav
Published On:
BBL 2022-23 - Perth Scorchers beat Brisbane Heat by 5 wickets in the final to win the title for the fifth time

BBL 2022-23 – फाइनल में पर्थ स्काॅचर्स ने ब्रिसबेन हीट को 5 विकेट से हराकर पांचवी बार जीता खिताब : बीबीएल के 12वें एडिशन में पर्थ स्कॉचर्स ने ब्रिसबेन हीट 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार बिग बैश लीग का खिताब अपने नाम किया है. मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स ने पहले गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और फिर एश्टन टर्नर की कप्तानी पारी की बदौलत इस मैच को पांच विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया। ब्रिसबेन हीट के 176 रन के लक्ष्य को पर्थ ने 19.3 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया.

आपको बता दें कि मैच में ब्रिस्बेन हीट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। हीट के लिए नाथन मैकस्वनी ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि सैम हेज़लेट ने 34 और मैक्स ब्रायंट ने 31 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, स्कॉर्चर्स की ओर से जेसन बेह्नडॉर्फ और मैथ्यू केली को 2-2 विकेट मिले, जबकि डेविड पायने, एरॉन हार्डी और एंड्रयू टाय को एक-एक विकेट मिला।

ये भी पढ़े : महिला आईपीएल के लिए गुजरात जायंट्स ने मुख्य कोच के रूप में राचेल हेन्स को किया नियुक्त

इसके बाद पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने ब्रिसबेन हीट के 176 रनों का पीछा करते हुए इस लक्ष्य को 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. स्कॉर्चर्स की तरफ से कप्तान एश्टन टर्नर ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए।

इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने भी 53 रन की पारी खेली, जबकि निक हॉब्सन 18 और कूपर कैनन ने 25 रन बनाकर नाबाद रहे. ऐसे में मैच में एक समय ब्रिसबेन हीट पर्थ से आगे थी, पर्थ को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 38 रन चाहिए थे, लेकिन कूपर कैनन की 11 गेंदों में 25 रन की तूफानी पारी के दम पर पर्थ को ख़िताब जीताया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...