BCCI ने Hardik Pandya की हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट, जानें इंग्लैंड के खिलाफ मैच में वापसी कर पाएंगे या नहीं?

Pranjal Srivastava
Published On:
BCCI

Team India के दिग्गज ऑलराउंडर Hardik Pandya बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मैच छोड़कर मैदान से बाहर होना पड़ा था। वहीं उस चोट के कारण वो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच का भी हिस्सा नहीं बना पाए थे। उस समय कहा जा रहा था कि पांड्या सीधे इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी करेंगे।

हालांकि उसी समय से पांड्या को लेकर फैंस के मन में सवाल है कि वो इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत से पहले रिकवर हो पाएंगे या नहीं। ऐसे में अब BCCI ने पांड्या की हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है, तो आइए जानते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हार्दिक वापसी कर पाएंगे या नहीं-

IND vs ENG मैच से भी बाहर रहेंगे Hardik Pandya

आपको बता दें कि BCCI द्वारा हाल ही में हार्दिक की हेल्थ के बारे में साझा की गई जानकारी के अनुसार पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी वापसी नहीं कर पाएंगे। दरअसल, बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या पर अपडेट देते हुए कहा कि पांड्या को अभी रेस्ट करने की सलाह दी गई है। ऐसे में दिग्गज ऑलराउंडर इंग्लैंड के खिलाफ भी वापसी नहीं कर सकेंगे।

अगले 2 मुकाबलों का हिस्सा नहीं रहेंगे Hardik Pandya

इतना ही नहीं बल्कि बीसीबीआई ने ये जानकारी भी दी है कि हार्दिक पांड्या अगले दो मुकाबले में वापसी नहीं कर पाएंगे। बता दें भारतीय टीम को 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलना है, जबकि उसके बाद 2 नवंबर को भारतीय टीम की भिड़ंत श्रीलंका से होनी है। ऐसे में अब ये साफ हो गया है कि हार्दिक इन दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में नजर नहीं आएंगे।

अफ्रीका से भिड़ंत के दौरान कर सकते हैं वापसी!

BCCI ने अपनी दी गई जानकारी में ये भी बताया है कि हार्दिक किस मैच पर टीम में वापसी कर सकते हैं। दरअसल, बीसीसीआई द्वारा बताया गया है कि हार्दिक इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ मैच से तो बाहर रहेंगे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका से भिड़ंत के समय वो टीम में वापसी कर सकते हैं। बता दें कि भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 नवंबर को मुकाबला खेलना है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...