Hardik Pandya की चोट पर सामने आया बड़ा अपडेट, विश्व कप के साथ इन 2 बड़ी सीरीज से भी हुए बाहर!

Pranjal Srivastava
Published On:
Hardik Pandya

World Cup 2023 के लीग स्टेज में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान Team India के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। वहीं इसके बाद चोट के चलते वो पूरे विश्व कप से भी बाहर हो गए। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन आए दिन उनकी रिकवरी का टाइम बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अब हार्दिक की चोट पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

विश्व कप के बाद भी Hardik Pandya की वापसी में होगी देरी!

आपको बता दें कि मौजूदा मिल रही जानकारी के अनुसार विश्व कप 2023 के बाद भी हार्दिक पांड्या की वापसी में थोड़ी और देरी हो सकती है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि विश्व कप के बाद हार्दिक Team India के साथ 2 और बड़ी अहम सीरीज भी मिस कर सकते हैं। दरअसल, विश्व कप के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज खेलने है लेकिन कहा जा रहा है कि हार्दिक इन दोनों सीरीज से भी बाहर रह सकते है।

कब होनी है ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम को विश्व कप 2023 के बाद 23 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम को आराम के लिए कुछ दिनों का गैप दिया जाएगा, लेकिन ज्यादा भी नहींं, क्योंकि साउथ अफ्रीका के साथ 10 दिसंबर को टीम इंडिया को फिर टी20 सीरीज खेलनी है और पांड्या इन दोनों सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं।

फरवरी में हो सकती है पांड्या की वापसी

बता दें कि मौजूदा मिल रही जानकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या का इस साल तो टीम में वापसी कर पाना बेहद मुश्किल है। हालांकि खबरें आ रही हैं कि हार्दिक पांड्या की फरवरी 2024 तक वापसी हो सकती है। ऐसे में भले ही विश्व कप में उनका जलवा ज्यादा देखने को ना मिल पाया हो, लेकिन इतना जरुर है कि पांड्या IPL 2024 से थोड़ा पहले वापसी कर सकते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

|

London Spirit out of Men’s Hundred: क्यों हुई टूर्नामेंट से बाहर?

London Spirit की टीम Men's Hundred 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। जानिए 6 मैचों में 5 हार के बाद टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की बड़ी वजहें।

|

Ramandeep Singh की New Innings: Arshdeep Singh ने दी ख़ास बधाई

भारतीय ऑलराउंडर Ramandeep Singh अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। तेज गेंदबाज Arshdeep Singh द्वारा खींची गई एक खास तस्वीर के साथ उन्हें बधाई दी गई है।

|

Rohit Sharma vs BCCI: क्या चयनकर्ताओं के साथ हुआ है धोखा?

भारतीय क्रिकेट में Rohit Sharma के भविष्य को लेकर BCCI और selectors के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। जानिए इस अंदरूनी विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी।

|

Virat Kohli in South Africa: क्या World Cup 2027 में दिखेगा दम?

दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार है। क्या उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन उन्हें साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार बनाएगा?

|

Colombo Kaps vs Kandy Royals: LPL 2026 Eliminator में कौन मारेगा बाज़ी?

LPL 2026 के Eliminator मुकाबले में Colombo Kaps और Kandy Royals के बीच भिड़ंत होने वाली है। जानिए कौन सी टीम इस नॉकआउट मैच को जीतकर आगे बढ़ेगी।

|

SL-W vs PAK-W 2nd T20I: Sri Lanka ने किया सीरीज पर कब्जा

SL-W vs PAK-W 2nd T20I में Sri Lanka Women ने Sanjana Kavindi की 46 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत Pakistan Women को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।