रावलपिंडी पिच विवाद को लेकर कप्तान बाबर आज़म ने किया बड़ा खुलासा

Kiran Yadav
Published On:
Captain Babar Azam made a big disclosure regarding the Rawalpindi pitch dispute

रावलपिंडी पिच विवाद को लेकर कप्तान बाबर आज़म ने किया बड़ा खुलासा : रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 74 रनों से हरा दिया। रावलपिंडी की पिच पर विवाद होने के बावजूद भी मुक़ाबले का नतीजा सामने आया। पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि उन्‍हें जिस तरह का विकेट चाहिए था, वैसा नहीं मिला। बाबर आजम ने खुलासा किया कि रावलपिंडी क्रिकेट ग्राउंड के क्‍यूरेटर ने उनके हिसाब से पिच तैयार नहीं की थी।

इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान के सामने 100 ओवर में 343 रन का लक्ष्‍य रखा था। आखिरी दिन मेजबान टीम 268 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्‍लैंड ने जब पहले दिन 500 रन बनाए जिसके बाद पिच पर काफी सवाल खड़े हुए। मैच की पहली दो पारियों में सात शतक लगे।

ये भी पढ़े : रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम का हुआ ऐलान , सूर्यकुमार यादव को भी मिली जगह

मैच के बाद बाबर आजम ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा,

“हां, पिच तैयार करते समय मेरे इनपुट लिए गए थे और हमने स्पष्ट किया था कि क्या जरूरी है, लेकिन हमें वह पिच नहीं मिली। अब इसकी वजह मौसम हो सकता है या कुछ और। लेकिन हम ऐसी पिच चाहते थे जिस पर स्पिनरों को कुछ मदद मिल सके।”

बाबर आज़म ने इंग्‍लैंड के सकारात्‍मक सोच खेलने के साथ उनकी तारीफ की, लेकिन अपने गेंदबाजों की दबे शब्‍दों में आलोचना भी की।

उन्‍होंने कहा,

“हमें उम्मीद थी कि वह हमारे खिलाफ इसी तरह खेलते रहेंगे। मुझे लगता है कि कप्तान के लिए यह मुश्किल हो जाता है जब आपके गेंदबाज सही एरिया में गेंदबाजी नहीं कर रहे होते हैं और दोनों तरफ से रन बन रहे होते हैं। लेकिन इसका पूरा श्रेय इंग्लैंड को जाता है कि उसने दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की।”

उन्‍होंने आगे कहा,

“जब विपक्षी टीम पहले दिन 500 का स्कोर बनाती है तो वापसी करना कभी आसान नहीं होता, लेकिन मुझे लगता है कि हमने अच्छी वापसी की और उनके स्कोर के करीब पहुंचे। लेकिन दूसरी पारी में हमारे बल्लेबाज जिम्मेदारी से नहीं खेले। “

बाबर ने इस बात को स्‍वीकार किया कि इस तरह का टेस्‍ट मैच जीतने का अवसर गंवा दिया। उन्‍होंने कहा,

“मेरे ख्‍याल से हम काफी हद तक मैच में बने हुए थे। लंच तक लग रहा था कि मैच जीत जाएंगे, लेकिन दुर्भाग्‍यवश हमने जल्‍दी-जल्‍दी विकेट गंवाए और हमारी पारी बिखर गई। मगर एंडरसन और रोबिंसन ने शानदार प्रदर्शन किया। “

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...