लंबे समय बाद भी टीम में वापसी कर छा गए Chris Woakes, दमदार गेंदबाजी के दम पर बने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’

Pranjal Srivastava
Published On:
Chris Woakes

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच Ashes 2023 का पांचवां मैच भी समाप्त हो चुका है और इस निर्णायक मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रनों से मात देकर सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कर दिया। वहीं इस सीरीज में लगभग 15 महीने बाद टीम में वापसी कर Chris Woakes ने तहलका मचा दिया। उन्होंने ना सिर्फ अपनी गेंदबाजी के दम पर अपनी टीम को सीरीज हारने से बचा लिया, बल्कि साथ ही साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम कर लिया।

Chris Woakes 2

ये भी पढ़े: Virat Kohli ने 500वें मैच में किया बड़ा धमाका, शतकों के मामले में Sachin Tendulkar को पछाड़ निकले आगे

Chris Woakes ने 3 मैचों में चटकाए 19 विकेट

आपको बता दें कि चोट के कारण क्रिस वोक्स बीते 15 महीनों से इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं बन पा रहे थे। एशेज 2023 की शुरुआत में भी क्रिस वोक्स इस टीम का हिस्सा नहीं थे और उनके आने से पहले ही इंग्लैंड 2 मैच हार चुकी थी। ऐसे में क्रिस वोक्स ने दमदार गेंदबाजी कर बाकी के तीन मैचों में अपनी टीम को वापसी करवाया और महज 3 ही मैचों में वोक्स ने 19 विकेट चटका लिए। सीरीज में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इंग्लैंड की तरफ से उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।

ezgif.com gif maker 9

ये भी पढ़े: Virat Kohli ने स्लिप में एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, Jadeja भी रह गए दंग, Watch Video!

सीरीज का हाल

आपको बता दें कि इस सीरीज में पहले मैच की शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया इंग्लिश टीम पर भारी पड़ती नजर आई। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से मात दे दिया था। वहीं सीरीज के दूसरे मैच में भी इंग्लैंड को 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद इंग्लैंड ने दमदार वापसी की और तीसरा मैच 3 विकेट से जीत लिया। बेहतरीन लय में दिख रही इंग्लैंड के पास चौथा मैच जीतने का भी मौका था, लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और मैच ड्रॉ हो गया। इसके बाद आखिरी मैच में इंग्लैंड ने फिर दमदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को 49 रनों से हरा दिया। इस दौरान Chris Woakes ने 7 विकेट चटकाए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...