आखिर क्यूँ दूसरे वनडे मैच में संजू सैमसन को नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह? कप्तान शिखर धवन ने बताई वजह

Sachin Jaisawal
Published On:
After all, why Sanju Samson did not get a place in the playing 11 in the second ODI

आखिर क्यूँ दूसरे वनडे मैच में संजू सैमसन को नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह– भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे आज हैमिल्टन के सिडॉन पार्क में खेला गया। जब न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, तब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी कि अचानक बारिश शुरू हो गई और मैच को रद्द करना पड़ा।

इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए गए, जिसके बाद यह हर जगह चर्चा का विषय बन गया। शिखर धवन अब इस मुद्दे पर उतरे हैं।

संजू सैमसन को नहीं दी गई जगह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे के लिए प्लेइंग 11 की घोषणा होते ही हर कोई दंग रह गया। भारतीय टीम में दो बदलाव हुए। इसे भी पढ़ें- Viral #6- अश्विनी अहीर ने कहा था श्रेयस अय्यर मेरे साथ कॉफ़ी पी लेते तो खूब रन बनते..

संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा और शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर ने ली है। नतीजतन, संजू को बाहर करने का मामला तूल पकड़ता गया और उनके प्रशंसक एक बार फिर टीम प्रबंधन को उनकी उपेक्षा करने के लिए कोसने लगे। साथ ही कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने भी टीम को लेकर सवाल उठाए.

शिखर धवन ने बताई वजह

मीडिया ने शिखर धवन से पूछा कि बारिश के कारण मैच रद्द होने के बाद संजू सैमसन को जगह क्यों नहीं दी गई? शिखर धवन ने जवाब दिया कि हमें छठे गेंदबाज की जरूरत थी,

इसलिए सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को खिलाया गया. इसके अलावा धवन ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि बारिश रुकेगी और मैच पूरा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब हम तीसरे मैच की तैयारी करेंगे। इसे भी पढ़ें संजू सैमसन: जिंदगी खेलती भी उसी के साथ है, जो खिलाड़ी बेहतरीन होता है..

भारत की प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुडा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लॉथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचले, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हैनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।

[ays_poll id=4]

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Sachin Jaisawal

Sachin Jaisawal

जो भी लिखता हु, नए अंदाज से खैर ये सब कुछ आपके लिए क्योंकि आपको जानकारी देना हमारा कर्तव्य नही बल्कि उत्तरदायित्व है.आपने पढ़ा, हमने लिखा क्योंकि सब कुछ फिलहाल मैं आपके लिए ही कर रहा, खैर चलिए फिर कुछ नए अंदाज में लिखते हैं..

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...